{"_id":"61cc007e5828941e5b500a0f","slug":"covid-19-vaccination-mp-the-woman-admitted-to-the-hospital-in-bhopal-got-the-second-dose-in-chhatarpur-how","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19 Vaccination MP: भोपाल के अस्पताल में भर्ती महिला को छतरपुर में लग गया दूसरा डोज, आखिर कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid-19 Vaccination MP: भोपाल के अस्पताल में भर्ती महिला को छतरपुर में लग गया दूसरा डोज, आखिर कैसे?
Wed, 29 Dec 2021 12:00 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:00 PM IST
सार
छतरपुर में वैक्सीनेशन का नया फर्जीवाड़ा सामने आया है। महिला भोपाल के अस्पताल में भर्ती थी और कागजों पर उसे छतरपुर में कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज दे दिया। अब मामले की जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के छतरपुर में वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन को लेकर लंबे-चौड़े टारगेट तय किए गए हैं। उन्हें पूरा करने के लिए फर्जीवाड़ा भी जमकर हो रहा है। पांच से अधिक जिलों में मृतकों को टीका लगने की बात सामने आई है। अब भोपाल के अस्पताल में भर्ती महिला को छतरपुर में दूसरा डोज दिए जाने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग अब मामले की जांच कर रहा है।
छतरपुर के विष्णु विहार में रहने वाली श्रद्धा बाजपेयी को 26 अक्टूबर को भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में प्री-मैच्योर डिलेवरी के कारण भर्ती किया गया था। तब से लेकर 27 दिसम्बर तक वो अपनी नवजात के साथ बंसल हॉस्पिटल में ही रहीं। हैरत की बात यह है कि छतरपुर के स्वास्थ्य विभाग ने 8 दिसंबर को बस स्टैंड छतरपुर में उन्हें वैक्सीन का दूसरा डोज लगा दिया। श्रद्धा के मोबाइल पर वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट भी भेज दिया। श्रद्धा के मोबाइल पर मिले सर्टिफिकेट के अनुसार उसे रामश्री ने वैक्सीन का दूसरा डोज दिया। वैक्सीन की बैच संख्या 4121 एमएफ 032 लगाना दर्शाई गई है। श्रद्धा को वैक्सीन का पहला डोज 23 मई को लगाया था। सवाल यह है कि जब श्रद्धा 26 अक्टूबर से 27 दिसम्बर तक भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में थी, तब उसे बस स्टैंड छतरपुर में वैक्सीन का दूसरा डोज कैसे लग गया?
विज्ञापन
जांच की जाएगी
छतरपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय पथौरिया का कहना है कि इस तरह की गड़बड़ी का मामला आप हमारे सामने लाए हैं। इस तरह की गड़बड़ी हुई है तो मैं कल ही मामले को दिखवाता हूं। जांच की जाएगी।