{"_id":"5fd2acc4-84f8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"court-gives-death-for-rapist-killer-in-nine-day-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कारी को नौ दिनों में फांसी की सजा सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कारी को नौ दिनों में फांसी की सजा सुनाई
खंडवा/एजेंसी
Updated Mon, 04 Mar 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार के बाद हत्या के मुकदमे का निपटारा सिर्फ नौ दिनों में करते हुए स्थानीय अदालत ने आरोपी युवक को फांसी की सजा सुनाई।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि विशेष जज जगदीश बहेती ने इस अपराध के लिए 21 वर्षीय अनोखी को कानून की विभिन्न धाराओं के तहत फांसी की सजा सुनाई है।
उन्होंने यह फैसला परिस्थितिजन्य साक्ष्य व डीएनए रिपोर्ट के आधार पर दिया है। आरोपी युवक ने 30 जनवरी को चाईगांव माखन थाने के अंतर्गत सुरगांवजोशी गांव में अपने दोस्त की नाबालिग बेटी का अपहरण कर बलात्कार किया व हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस लड़की की लाश अगले दिन पुलिस न बरामद की। पुलिस ने अनोखी को चार फरवरी को भेरूखेड़ा जंगल इलाके में पकड़ा था। 21 फरवरी को उसके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया और सिर्फ नौ कार्यदिवसों में फैसला सुना दिया गया।
विज्ञापन
