फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus update in Madhya pradesh news update: lockdown Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chauhan amid Covid surge Corona deaths bhopal indore

मप्र: कोरोना से फूलीं अस्पतालों की सांसें, दवाओं-ऑक्सीजन की कमी

Wed, 07 Apr 2021 06:15 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 07 Apr 2021 06:15 PM IST
सार

  • भोपाल में 618, इंदौर में 866 तो प्रदेश में कुल 3722 नए मरीज मिले
  • कोरोना काल में पहली बार आए ये आंकड़े,  52 शहरों की समीक्षा बैठक की

विज्ञापन
Coronavirus update in Madhya pradesh news update: lockdown Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chauhan amid Covid surge Corona deaths bhopal indore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में संडे लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाने के बावजूद कोरोना संक्रमण बेकाबू बना हुआ है। नए मरीजों में बढ़ोतरी और कोरोना से मरने वालों की संख्या में वृद्धि के बीच रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कमी के चलते अस्पतालों की सांसें फूलने लगी हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने संकेत दिए हैं कि संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने समेत कई और पाबंदियां लगाईं जा सकती हैं। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में पिछले तीन दिन से तीन हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को भोपाल में 618, इंदौर में 866 तो प्रदेश में कुल 3722 नए मरीज मिले। तीनों ही आंकड़े काेरोनाकाल में पहली बार आए हैं। वहीं इस समय, प्रदेश में कोरोना के 24,155 सक्रिय मामले हैं। इस आंकड़े ने शिवराज सरकार की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


इंदौर में लॉकडाउन नहीं
इंदौर में जिला प्रशासन ने लॉकडाउन लगाने की अफवाह को खारिज कर दिया है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर इंदौर में लॉकडाउन लगने की खबर चल रही है। यह पूरी तरह से भ्रामक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार ने जांच की दर तय की

मध्य प्रदेश सरकार ने निजी लैब में कोरोना जांच कराने पर लोगों को बड़ी राहत दी है। लोग निजी लैब में 700 रुपए में जांच करवा सकेंगे। RT- PCR जांच के लिए 700 रुपए तय किए गए हैं। इससे पहले यह जांच के लिए 1200 रुपए देने पड़ते थे। हालांकि घर से सैंपल लेने पर पहले की तरह 200 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। यानी  सैंपल कलेक्शन के लिए घर बुलाने पर लोगों को कुल 900 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

आरटी-पीसीआर टेस्ट- 700 रुपए- प्रति व्यक्ति (घर के लिए 900)
रैपिड एक्शन टेस्ट-300 रुपए  प्रति व्यक्ति (घर के लिए 500)
चेस्ट सीटी स्कैन-  3000 हजार- प्रति व्यक्ति
सीआरपी टेस्ट- 200 रुपए- प्रति व्यक्ति
एबीजी टेस्ट - 600 रुपए- प्रति व्यक्ति
पीपीटी -   1000 रुपए-प्रति व्यक्ति


भोपाल में फिर 21 अंतिम संस्कार
राजधानी में कोविड मरीजों की मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 21 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। इन 21 में 14 भोपाल के थे। जबकि जिला प्रशासन ने सिर्फ एक कोविड मरीज की मौत बताई।

साई में दो दिन में 36 खिलाड़ी संक्रमित 
भारतीय खेल प्राधिकरण में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 18 खिलाड़ी पॉजिटिव मिले। दो दिन में यहां 36 खिलाड़ी संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच, नए रीजनल डायरेक्टर सत्यजीत संकृत भी भोपाल आ गए हैं। वहीं जबलपुर में 269 और ग्वालियर में 181 नए मरीज मिले। 

शिवराज ले सकते हैं बड़ा फैसला

सीएम शिवराज ने मंगलवार को कोरोना संक्रमण को लेकर 52 जिलों की समीक्षा की। इस दौरान दो दिन के लॉकडाउन का सुझाव आया है। इस पर आज फैसला लिया जा सकता है। संडे लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाने के बावजूद कोरोना संक्रमण बेकाबू बना हुआ है।

समीक्षा बैठक में मिले ये सुझााव 

  • शाम 6 बजे से दुकानें बंद हों, सभी को टीका लगे
  • ऑड इवन में दुकानें खोली जाएं। शाम 6 बजे से बाजार बंद हों
  • होम आइसोलेशन वालों को घर में ऑक्सीजन, डॉक्टर की सलाह, मेडिकल किट उपलब्ध कराएं
  • कोरोना काल में कोई भी डॉक्टर अपना क्लीनिक बंद नहीं करेगा
  • मैदान में टीकाकरण हो। वैक्सीन सभी आयु वर्ग के लोगों को लगे
  • शनिवार-रविवार दो दिन का लॉक डाउन किया जाए। नाइट कर्फ्यू की जगह 12 घंटे का लॉकडाउन हो
  • वोटर लिस्ट के हिसाब से सभी को वैक्सीन लगे। घर-घर जाकर टीका दिया जा सकता है

इंदौर: रेमडेसिविर, ऑक्सीजन की कमी
प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही दवाएं और ऑक्सीजन की कमी की समस्या सामने आई है। संक्रमित मरीजों की जान बचाने के लिए लगाए जा रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर बाजार में मारामारी मच गई है। जिन लोगों के पास स्टॉक है, वे मनमाने दाम वसूल रहे हैं। दिनभर मरीजों के परिजन परेशान हो रहे हैं। दवा दुकानों के बाहर भीड़ जमा हो गई। किसी ने सीएमएचओ को फोन लगाए तो किसी ने ड्रग इंस्पेक्टर्स को। निजी अस्पतालों में भी इंजेक्शन के लिए लोग भटक रहे हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को सौ-सौ इंजेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। मंगलवार को निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की सप्लाई को लेकर भी अफरातफरी रही।

छिंदवाड़ा में 17 संदिग्ध मरीजों की मौत

छिंदवाड़ा में मंगलवार को 17 संदिग्ध मरीजों की मौत हुई और 70 नए मरीज मिले। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में एक ही मरीज की मौत बताई गई है। जबकि सभी का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया।

रायसेन: एक दिन में 28 मरीज, आधा गांव सील
रायसेन के जामगढ़ गांव में एक ही दिन में 28 पॉजिटिव मरीज मिलने से आधे गांव को सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। सभी ग्रामीणों को बाहर नहीं निकले की सलाह दी गई है। इस गांव की आबादी दो हजार है। यहां पांच दिन पहले अचानक सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ गए थे। यह जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और गांव के चौकीदार ने दी थी। बीते शनिवार और रविवार को यहां पर स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंचा था। 70 लोगों की कोरोना जांच करवाई, जिसमें से 28 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई।  इसके बाद राजस्व अमले ने गांव के आधे क्षेत्र में जाली लगाकर उसे सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed