फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   coronavirus shivraj singh chouhan talks to uddhav thackeray over oxygen supply issue says patients will not suffer

मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन संकट: महाराष्ट्र ने आपूर्ति रोकी, शिवराज ने उद्धव से की बात

Thu, 10 Sep 2020 01:22 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 10 Sep 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
coronavirus shivraj singh chouhan talks to uddhav thackeray over oxygen supply issue says patients will not suffer
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी हो गई है। इसकी वजह है मेडिकल ऑक्सीजन के लिए राज्य का छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र पर निर्भर होना। वहीं महाराष्ट्र ने इसकी आपूर्ति रोक दी है जिससे अचानक किल्लत बढ़ गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले की समीक्षा की और कहा यह विषय मुझे विचलित कर रहा था। इस मामले पर उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी बात की।

विज्ञापन


शिवराज ने कहा, 'आज मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की है और उनसे आग्रह किया है कि ऐसे संकट के समय ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं रोकनी चाहिए। ठाकरे यथा उचित कोशिश करेंगे कि ऑक्सीजन की आपूर्ति न रुके।' उन्होंने कहा कि हमने वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। शुरुआत में राज्य में ऑक्सीजन की उपलब्धता केवल 50 टन थी, जिसे बढ़ाकर 120 टन तक कर लिया गया है। हम 30 सितंबर तक 150 टन तक ऑक्सीजन की व्यवस्था कर लेंगे।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-  कोविड-19 पर शिवराज सरकार की मंत्री का बयान वायरल, कहा- हम मिट्टी और गोबर में पैदा हुए, कोरोना क्या बिगाड़ लेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश को महाराष्ट्र से 20 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति होती थी। उन्होंने कहा कि आईनॉक्स की जो कंपनी पहले नागपुर से 20 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करती थी वही कंपनी अब गुजरात और उत्तर प्रदेश से राज्य में 20 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगी। चौहान ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन के जो छोटे-छोटे प्लांट हैं, हमने उनसे आग्रह किया है कि वो अपनी पूरी क्षमता से प्लांट चलाएं। मैं जनता को आश्वस्त करता हूं कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी नहीं हो पाएगी।

क्या है मामला
महाराष्ट्र सरकार ने सात सितंबर को आदेश जारी कर राज्य में ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयों को निर्देश दिया है कि उनके उत्पादन का 80 प्रतिशत केवल चिकित्सा उपचार के लिए उपयोग किया जाएगा और इसकी क्षेत्र के अस्पतालों में आपूर्ति की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि आदेश के अनुसार, महाराष्ट्र में उत्पादन इकाइयां औद्योगिक उपयोग के लिए उत्पन्न ऑक्सीजन का केवल 20 प्रतिशत तक ही डायवर्ट कर सकती हैं। इंदौर और भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कम से कम 15 जिलों में, स्थानीय आपूर्ति के अलावा महाराष्ट्र की ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयों से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed