{"_id":"5e708b358ebc3ea7b770ad0d","slug":"coronavirus-ratlam-railway-division-increase-platform-ticket-price-of-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर भीड़ रोकने के लिए रेलवे ने बढ़ाए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम, 250 से ज्यादा स्टेशनों पर लागू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्टेशन पर भीड़ रोकने के लिए रेलवे ने बढ़ाए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम, 250 से ज्यादा स्टेशनों पर लागू
Tue, 17 Mar 2020 03:30 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 17 Mar 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
रतलाम रेल मंडल ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म का टिकट का किराया
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। देश के 250 से अधिक रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट 10 रुपये से बढ़ा कर 50 रुपये कर दिया गया है। मुंबई, अहमदाबाद, रतलाम, राजकोट, भावनगर रेल मंडल में ये नियम लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले रतलाम मंडल में ट्रेनों के वातानुकूलित यात्री कोच का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रखने के आदेश दिए गए थे। यह फैसला इसलिए लिया गया था ताकि यात्रियों को कंबल की जरूरत न पड़े। रेलवे के आदेश पर रविवार से इंदौर स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के वातानुकूलित कोच से पर्दे व कंबल हटा दिए गए। अब यात्रियों को तकिया व चादर ही दी जा रही है।
विज्ञापन
सेंट्रल रेलवे ने भी बढ़ाए दाम
सेंट्रल रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी है कि उसने भी मुंबई, पुणे, भुसावल और सोलापुर डिवीजन में अगले आदेश तक प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है।
Public Relations Officer (PRO), Central Railway: Central Railway has increased platform ticket price from Rs. 10 to Rs. 50 on its Mumbai, Pune, Bhusawal and Solapur Divisions, till further orders, in order to curb crowd at these stations. #COVID19 pic.twitter.com/sVrghyMSij
— ANI (@ANI) March 17, 2020
बता दें कि जानलेवा वायरस कोरोना से देश में अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 130 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। कोरोना वायरस देश के 15 राज्यों में पहुंच चुका है।