फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   coronavirus madhya pradesh live updates government employee dies of covid 19 in Chhindwara

Corona in MP: भोपाल में महिला आईएएस अधिकारी भी संक्रमित, इंदौर-छिंदवाड़ा में दो मौतें

Sat, 04 Apr 2020 10:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 04 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
coronavirus madhya pradesh live updates government employee dies of covid 19 in Chhindwara
मध्यप्रदेश में बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश में दो लोगों की मौत हुई है। छिंदवाड़ा में 36 साल के सरकारी कर्मचारी और इंदौर में 42 साल के व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। राज्य में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 164 पर पहुंच गई है। आज खरगोन में भी दो संक्रमित मिले। 

विज्ञापन


विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की दो शीर्ष महिला अधिकारी संक्रमित

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की दो शीर्ष महिला अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। इनमें से एक आईएएस अधिकारी हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों महिला अधिकारी भोपाल में पदस्थ हैं। इससे पहले गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक अन्य आईएएस अधिकारी में भी कोरोना वायरस के संक्रमण के पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल में अब तक 17 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

पिता भी हैं कोरोना पॉजिटिव

छिंदवाड़ा जिले में कोविड-19 से पहली मौत हुई। इस शख्स के पिता की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) राजेश बाथम ने कहा, 'पीड़ित सरकारी कर्मचारी थे और उनकी तैनाती इंदौर में थी। जो मध्यप्रदेश में कोविड-19 के हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। उनके पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।'
 

इंदौर में 42 साल के संक्रमित की मौत
अधिकारी ने बताया कि इंदौर में 42 साल के कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। इसके साथ राज्य में कोविड-19 की वजह से मरने वालों की संख्या 11 पर पहुंच गई है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के नार्थ हाथीपाला क्षेत्र में रहने वाले 42 वर्षीय पुरुष की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण शनिवार सुबह मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मरीज को पिछले तीन दिन से सांस लेने में परेशानी हो रही थी और वह खांसी एवं बुखार से भी पीड़ित था। वह उच्च रक्तचाप और मोटापे से भी पीड़ित था।



भोपाल में 14 मामले सामने आए   
भोपाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुधीर देहरिया ने कहा कि यहां अबतक 14 लोग कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से चार लोग दिल्ली से लौटे तब्लीगी जमात के हैं। एक पुलिस कांस्टेबल भी इसकी चपेट में आया है। इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।  

  इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने जारी किए दो आदेश  
  • 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर पर ही दीये जलाना है, घर के बाहर या सड़कों पर न निकलें। यदि कोई बाहर मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
  • कोरोना से युद्ध में जुटे सरकारी कर्मचारियों को किराए के लिए परेशान न करें मकान मालिक, ड्यूटी से लौटने पर घरों में प्रवेश पर भी न लगाएं पाबंदी। 
इंदौर में छह, उज्जैन में दो की मौत
एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से इंदौर में छह, उज्जैन में दो और खरगौन में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

आलीराजपुर जिले में पिता-पुत्र की मौत की खबर 
वहीं, खबरों के मुताबिक, आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ कस्बे में सात घंटे के भीतर पुत्र व पिता की मौत हुई है। इससे प्रशासन व स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने अंतिम संस्कार रुकवा कर पिता-पुत्र दोनों के शव से सैंपल लिए, आसपास के ग्रामीणों की भी जांच की गई। ग्रामीणजन कोरोना की आशंका से सहमे हुए हैं। हालांकि, सीएमएचओ ने कहा कि दोनों की मौत को कोरोना से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। 

खरगोन जिले में कोरोना वायरस के दो नए मामले मिले
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए। इनमें से एक फ्रांस में मेडिकल की पढ़ाई करने वाला विद्यार्थी और दूसरा 49 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति है जिसने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) रजनी डाबर ने बताया कि शनिवार को प्राप्त रिपोर्ट में दो लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इनमें शहर के शंकर नगर में रहने वाला 49 वर्षीय व्यक्ति शामिल है जो हाल ही में निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर 19 मार्च को खरगोन वापस लौटा था। इससे पहले यह व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका भी गया था और वहां से दिल्ली लौटकर मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुआ था।

मध्यप्रदेश के मुरैना में दस नए मामले
मध्यप्रदेश के मुरैना में दस नए संक्रमित पाए गए हैं। कलेक्टर प्रियंका दास ने बताया कि सभी संक्रमित दुबई से लौटे संक्रमित युगल के रिश्तेदार हैं। हालांकि, परिवार के 18 सदस्यों के रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed