फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus in Indore, MP Madhya Pradesh News in Hindi doctor Shatrughan panjwani dies in India due to covid 19

Coronavirus in Madhya Pradesh: इंदौर में कोरोना संक्रमित 62 साल के डॉक्टर की मौत

Thu, 09 Apr 2020 02:05 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 09 Apr 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Indore, MP Madhya Pradesh News in Hindi doctor Shatrughan panjwani dies in India due to covid 19
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के कारण शत्रुघ्न पंजवानी का निधन (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस के संक्रमण में आने की वजह से इंदौर में पहले डॉक्टर की मौत हो गई है। डॉक्टर का नाम शत्रुघ्न पंजवानी है जिनका कोविड-19 की चपेट में आने की वजह से निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने गुरुवार सुबह चार बजे अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज नहीं कर रहे थे। जिसके कारण आशंका जताई जा रही है कि वह किसी कोविड-19 के व्यक्ति के संपर्क में आए होंगे। कुछ दिनों पहले ही वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। वह प्राइवेट प्रैक्टिशनर थे। डॉक्टर पंजवानी ने पाकिस्तान में सिंध प्रांत के लरकाना शहर के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 213 पर पहुंच गई है। इसके अलावा कई डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने बताया कि 62 साल के जनरल फिजिशियन ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

 


उन्होंने कहा, 'हमें संदेह है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दम तोड़ने वाले डॉक्टर कोविड-19 के किसी मरीज के इलाज के दौरान उसके संपर्क में आए होंगे। हम पता लगा रहे हैं कि वह इस संक्रमण की चपेट में कैसे आए थे।' प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से किसी डॉक्टर की मौत का संभवतः पहला मामला है।

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के बुधवार शाम जारी बुलेटिन में शहर में कोविड-19 के जिन 40 नए मरीजों की जानकारी दी गई थी, उनमें 62 वर्षीय डॉक्टर भी शामिल थे। बुलेटिन के मुताबिक 62 वर्षीय मरीज में कोरोना वायरस के लक्षण थे। 

हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि वे कोविड-19 के किस मरीज के संपर्क में आए थे।  इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो कुछ दिन पहले बनाया गया था। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद गुरुवार सुबह दम तोड़ने वाले 62 वर्षीय डॉक्टर इस वीडियो में दावा कर रहे थे कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके घर में अपने परिवार के साथ बैठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed