{"_id":"5e9893ad8ebc3e72c16a9bea","slug":"coronavirus-in-madhya-pradesh-two-jewellers-traders-brother-died-in-indore-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में दो सर्राफा व्यापारी भाइयों की मौत, 15 मिनट के अंतराल पर दोनों ने गंवाई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में दो सर्राफा व्यापारी भाइयों की मौत, 15 मिनट के अंतराल पर दोनों ने गंवाई जिंदगी
Thu, 16 Apr 2020 10:49 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश का इंदौर शहर देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल है। यहां कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार सुबह यहां 110 नए मामले सामने आए और इस प्रकार संक्रमितों की संख्या बढ़कर 696 हो गई।
विज्ञापन
वहीं, इंदौर में गुरुवार को दो सर्राफा व्यापारी भाईयों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। बताया गया है कि उन्हें 10 अप्रैल से ही बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। दोनों को परेशानी बढ़ने पर शहर के चोइथराम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों मौत आज सुबह चोइथराम अस्पताल में हुई है। दोनों व्यापारी भाइयों की मौत 15 मिनट के अंतराल पर हुई।
विज्ञापन
वहीं, अब उनके घर के एक 12 वर्षीय बच्चे में भी कोरोना के लक्षण दिखाई दिए है। एहतियातन उसे चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही घर के 10 अन्य सदस्यों की कल जांच की गई है।
मध्यप्रदेश में हर दिन हो रहे 1200 टेस्ट: शिवराज सिंह चौहान
वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 23 मार्च तक राज्य में कोई टेस्ट नहीं किया गया था क्योंकि यहां कोई लैब नहीं थी। आज राज्य में हर दिन 1200 टेस्ट किए गए हैं। इसके अलावा, हम टेस्ट के लिए दिल्ली और नोएडा में लैब में सैंपल भेज रहे हैं।
दिल्ली से आई रिपोर्ट में 110 संक्रमित
प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात को इंदौर में दो और कोरोना मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वाले की संख्या 55 हो गई है। इनमें से अकेले इंदौर में 39 लोग मारे गए हैं।
इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने कहा, 'दिल्ली की एक प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में इंदौर जिले के 110 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जिले में इस महामारी के मरीजों की तादाद 586 से बढ़कर 696 पर पहुंच गई। इनमें से 39 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।'
