फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus in Madhya Pradesh: Fraud in the flour in Gwalior given by the Shivraj Singh Chouhan government

राहत में धांधली: 10 किलो के पैकेट में निकल रहा तीन किलो कम आटा, मध्यप्रदेश में हंगामा

Sat, 18 Apr 2020 10:26 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sat, 18 Apr 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Madhya Pradesh: Fraud in the flour in Gwalior given by the Shivraj Singh Chouhan government
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश में राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे आटे में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए राज्य सरकार ने दस किलो आटा देने की शुरुआत की है। इस योजना के लिए नागरिक खाद्य आपूर्ति विभाग 10 किलो के पैकेट तैयार कर रहा है। 

विज्ञापन


ग्वालियर में इन पैकेटों में तीन किली तक आटा कम निकलने की शिकायत मिल रही है। पैकेट में कम आटा होने की पहली शिकायत नई सड़क पर स्थित एक राशन की दुकान से मिली। जब एक व्यक्ति ने वजन कराया तो वह 8.85 किलो निकला। इसके बाद दुकान पर खड़े अन्य लोगों ने भी आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। वहीं, लश्कर क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक से की। लोगों की शिकायत के बाद विधायक दौलतगंज स्थित एक सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने जब एक आटे के पैकेट का वजन कराया तो उसमें साढ़े सात किलो आटा निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण पाठक ने गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने का आग्रह किया है। वहीं, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


अधिकारियों ने स्वीकारी गड़बड़ी
आटे के कट्टों में गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग के अधिकारियों ने एक किलो आटा कम होने की बात स्वीकार की है। जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह ने कहा कि 100 किलो गेहूं देने के बदले फ्लोर मिल संचालकों ने 90 किलो आटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed