{"_id":"5fc7809637056542531ddaa6","slug":"coronavirus-in-indore-highest-single-day-spike-of-595-corona-positive-cases-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः इंदौर में आठ महीने बाद कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में मिले 595 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः इंदौर में आठ महीने बाद कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में मिले 595 मरीज
Wed, 02 Dec 2020 05:25 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 02 Dec 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 595 नए मामले सामने आए हैं। यह पिछले आठ महीने में एक ही दिन में मरीजों की सर्वाधिक तादाद है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मंगलवार को 5,274 में से 595 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इन नए मामलों के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,286 हो गई है। वहीं 767 मरीजों की मौत हो चुकी है। ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में कोविड-19 की दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 11.28 फीसदी पर पहुंच गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.77 फीसदी है जो 1.45 फीसदी के मौजूदा राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि जिले में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के 4,556 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनमें घरों में क्वारंटीन किए गए मरीज भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 37,963 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में महामारी की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
