{"_id":"5e912b748ebc3e6fbf4ca517","slug":"coronacase-registered-against-two-people-for-unauthorized-entering-the-district-border-hiding-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरः जानकारी छुपाने और अनाधिकृत रूप से जिले में प्रवेश करने पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरः जानकारी छुपाने और अनाधिकृत रूप से जिले में प्रवेश करने पर मामला दर्ज
Sat, 11 Apr 2020 09:50 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान तैनात पुलिस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन का उल्लंघन करने और जानकारी छुपाने के आरोप में दो व्यक्तियों खिलाफ शुजालपुर मंडी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। खजराना इंदौर स्थित मदरसा रिजायुलूम में पढ़ाने वाला एक युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ 31 मार्च को अपनी ससुराल चाकरोद गया था।
विज्ञापन
इसके बाद वो अगले दिन जामनेर पहुंचा और पांच अप्रैल को उसकी तबीयत खराब हुई। तीन दिन बाद आठ अप्रैल को उसे शुजालपुर मंडी शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जहां जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया और उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
शुजालपुर एसडीएम विवेक कुमार के मुताबिक युनुस पिता रसीद खां उम्र 30 वर्ष, अपनी पत्नी शहाना उम्र 25 वर्ष और पुत्री रोशन उम्र ढाई वर्ष एवं जाकिया उम्र नौ वर्ष के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर 31 मार्च को अपनी ससुराल ग्राम चाकरोद गया था।
विज्ञापन
संक्रमण के रोकथाम के लिए धारा 144 के तहत लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन और अनाधिकृत रूप से जिले की सीमा में प्रवेश करने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युनुस के विरूद्ध शुजालपुर मंडी थाने में धारा 188, 269, 270 के तहत प्रकरण दर्ज कराया गया है।
मरकज में शामिल हुए एक व्यक्ति पर मामला दर्ज
वहीं राजगढ़ जिले के तलेन निवासी एक 62 वर्षीय व्यक्ति भोपाल से शुजालपुर मंडी 24 मार्च को आया था। आठ अप्रैल को उससे पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह दिल्ली में आयोजित निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुआ था। वहीं से लौटकर शुजालपुर आया है। उसके खिलाफ भी शुजालपुर मंडी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
