फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   corona vaccination campaign is started and a woman healthcare staff got first vaccine in madhya pradesh

कोरोना टीकाकरण : इंदौर में सबसे पहले महिला स्वास्थ्य कर्मी को लगाया गया टीका

Sat, 16 Jan 2021 01:07 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 16 Jan 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination campaign is started and a woman healthcare staff got first vaccine in madhya pradesh
इंदौर में सबसे पहले महिला स्वास्थ्यकर्मी आशा पवार को लगा कोरोना का टीका - फोटो : social media

मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में इस महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया और पहला टीका शनिवार को स्वास्थ्य कर्मी आशा पवार को लगाया गया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मी ने इस दौरान बताया कि इस टीके के प्रभावों को लेकर उनके मन में कोई डर नहीं है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह टीका महामारी से लोगों की जान बचाने में मददगार साबित होगा। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पवार को शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में कोविड-19 का टीका लगाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और इंदौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी के साथ आला अधिकारी मौजूद थे और टीकाकरण केंद्र को गुब्बारों से सजाया गया था। टीका लगवाने के बाद पवार (55) ने अंगुलियों से "विक्टरी साइन" बनाते हुए खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर, कोरोना वायरस संक्रमण से करीब 10 महीने से जूझ रहा है। पवार ने कहा कि इंदौर में महामारी के प्रकोप की शुरूआत के वक्त डर का माहौल था लेकिन अब टीका लगवाने के बाद मेरे मन में कोई डर नहीं है और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि यह टीका कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों की रक्षा करते हुए उनकी जान बचाने में मददगार साबित होगा।


पवार, जिला चिकित्सालय में आया के रूप में पदस्थ हैं और टीकाकरण के वक्त उनके परिवार के सदस्य भी अस्पताल में मौजूद थे। पवार के पति की करीब 30 साल पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में बेटा, बहू और पोता-पोती हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में गत 24 मार्च से लेकर 15 जनवरी तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 56,969 मरीज मिले हैं। इनमें से 917 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed