फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Corona came again in Shivpuri: three new positive cases were found, CMHO appeals to people to get the vaccine

शिवपुरी में फिर आया कोरोना: तीन नए पॉजिटिव केस मिले, सीएमएचओ ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की

Sat, 16 Apr 2022 04:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 04:20 PM IST
सार

शिवपुरी में एक महीने बाद कोरोना के तीन नए केस मिले हैं। नरवर, पोहरी और पिछोर विकासखंड के एक-एक मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन पॉजिटिव मरीजों की हिस्ट्री के बारे में पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Corona came again in Shivpuri: three new positive cases were found, CMHO appeals to people to get the vaccine
शिवपुरी जिले में कोरोना के 3 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में कोरोना के 3 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। एक महीने बाद कोरोना ने जिले में एंट्री की है। अब स्वास्थ्य विभाग लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक कर रहा है। समझाइश दी जा रही है कि कोरोना की निर्धारित गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन


शिवपुरी में कोरोना की दस्तक से फिर आमजन चिंतित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 51 लोगों को कोरोना जांच रिपोर्ट के दौरान 3 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें नरवर, पोहरी और पिछोर विकासखंड के एक-एक मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन पॉजिटिव मरीजों की हिस्ट्री के बारे में पता किया जा रहा है। उनके नजदीकी लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में अभी तक 16251 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
विज्ञापन


सीएमएचओ डॉ. पवन जैन ने बताया कि जिले में जांच के दौरान शुक्रवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जिनकी ट्रेवल्स हिस्ट्री के बारे में पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक महीने के बाद यह नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है और गाइडलाइन का पालन करने के बारे में आवश्यक समझाइश भी दी जा रही है। इसके अलावा कोरोना से बचाव को लेकर प्रिकॉशन डोज भी लगवाने की अपील लोगों से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed