फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cop torture chambers: Another dad battles on

एमपी पुलिस का गुंडाराजः 80 साल के बुजुर्ग से हैवानियत

Thu, 29 Aug 2013 01:33 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 29 Aug 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
Cop torture chambers: Another dad battles on
यह पहली बार नहीं हुआ है जब मध्यप्रदेश पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है वह लोगों का सिर शर्म से झुका देने को मजबूर है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सात साल पहले अपने मरे बेटे के लिए इंसाफ खोजते 80 साल के पिता के साथ पुलिस ने जो सलूक किया वह दिल दहला देने वाला है।

पुलिस ने बुजुर्ग पिता की सहायता तो नहीं की उल्टा इंसाफ मांगने पहुंचे पिता को बोतल पर बैठने को मजबूर किया और घायल मलाशय पर पेट्रोल छिड़क दिया। इस अमानवीय कृत्य से बुजुर्ग की हालत इतनी गंभीर बनी हुई है कि अपने बेट के बाद वह भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक उसका बेटा ठेके पर भांग बनाता था। लेकिन पुलिस को हफ्ता न देने पर 2006 में छतरपुर पुलिस ने उसे इतना टॉर्चर किया था कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहू 2006 से बेटे की इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। पुलिस उन्हें कई बार धमकियां दे चुकी है। ह्यूमन राइट कमीशन की दखलअंदाजी के बावजूद मामले का कोई हल नहीं निकला।

ठेके पर भांग बनाने के बदले हफ्ता न देने पर 3 जून 2006 को साहू के बेटे उमेश को कोतवाली पुलिस उठा कर ले गई थी। उमेश को गैगकानूनी तरीके से पूछताछ के बहाने 45 घंटे तक जेल में रखा जिसके बाद 20 जून 2006 को उमेश की मौत हो गई थी।

मामला ह्यूमन राइट कमीशन तक पहुंचा जिसने 2009 में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एक्शन लेने के आदेश दिए गए थे लेकिन राज्य पुलिस ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया।


कोई हल न निकलता देख 2012 में साहू ने कोर्ट की शरण ली लेकिन कहीं से कोई सहायता नहीं मिली। अब 80 साल की उम्र में विडंबना यह है कि अपने बेटे की मौत का इंसाफ मांगते पिता को पुलिस और कानून से कोई इंसाफ तो नहीं मिला उल्टा वह खुद भी मरने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed