फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Conversion in Bhopal: 6 accused including school operator Menis Mathew arrested, Minister Sarang said strict action will be taken

Conversion In Bhopal: स्कूल संचालक मेनिस मैथ्यू समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, गृहमंत्री बोले- प्रदेश में खुफिया तंत्र रखेगा नजर

Mon, 16 May 2022 06:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 May 2022 06:46 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में धर्मांतरण मामले में निजी स्कूल संचालक मेनिस मैथ्यू समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में खुफिया तंत्र को धर्मांतरण पर नजर रखने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
Conversion in Bhopal: 6 accused including school operator Menis Mathew arrested, Minister Sarang said strict action will be taken
भोपाल में धर्मांतरण के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में धर्मांतरण से जुड़े मामले में निजी स्कूल संचालक मेनिस मैथ्यू समेत 6 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में खुफिया तंत्र को धर्मांतरण पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश में लालच देकर धर्मांतरण करने का पाप करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

बैरागढ़ पुलिस थाने को महेंद्र उर्फ मिक्की दास से क्राईस्ट मेमोरियल स्कूल बैरागढ़ में हिंदू समाज के लोगों की भावनाएं भड़काकर ईसाई धर्म अपनाने की गतिविधि संचालित होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने शिकायत के बाद क्राईस्ट मेमोरियल स्कूल पर दबिश दी। वहां पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होना पाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार स्कूल में हिंदू देवी-देवताओं के धार्मिंक ग्रंथ और हनुमान चालीसा के खिलाफ आपत्तिजनक बातें बताई जा रही थी। ईसाई धर्म के धार्मिंक ग्रंथों को श्रेष्ठ बताया जा रहा था। लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए बहकाया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि इससे हिंदू समाज के लोगों को काफी ठेस पहुंची है। स्कूल संचालक मेनिस मैथ्यू और पाल पोलूस हिंदू धर्म से ईसाई धर्म परिवर्तन के लिए व्याख्यान कर लोगों को लालच दे रहे हैं। 

विज्ञापन


स्कूल संचालक समेत अन्य के खिलाफ केस
पुलिस ने इस मामले में स्कूल संचालक समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी भोपाल कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर से बात कर जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारंग ने दी चेतावनी- प्रलोभन देकर धर्मांतरण स्वीकार नहीं
इस मामले में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश में लालच देकर धर्मान्तरण कराने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। धर्मान्तरण पाप है। यह पाप करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। जैसे ही मामला संज्ञान में आया तुरंत कार्रवाई की गई। जो लालच देकर गुमराह करते हैं और धर्मांतरण को उकसाते हैं, उनका स्थान जेल है। जो धर्मांतरण में लगे हैं, वह समझ लें कि मप्र में बीजेपी की सरकार है और ऐसी किसी गतिविधि को अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed