फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Convenience for rail passengers: Linen, blankets will be available in the trains of Bhopal division from the last week of March.

रेल यात्रियों के लिए सुविधा: भोपाल मंडल की गाड़ियों में मार्च के आखिरी सप्ताह से लिनेन, कंबल मिलेंगे

Sat, 12 Mar 2022 07:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Mar 2022 07:27 PM IST
सार

भोपाल मंडल ने ट्रेन के वातानुकूलित डिब्बों में लिनेन, कंबल और पर्दों की सप्लाई करने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। ट्रेन यात्रियों को मार्च 2022 के आखिरी सप्ताह से लिनेन, कंबल मिलने लगेंगे।

विज्ञापन
Convenience for rail passengers: Linen, blankets will be available in the trains of Bhopal division from the last week of March.
इंडियन रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल मंडल ने ट्रेन के वातानुकूलित डिब्बों में लिनेन, कंबल और पर्दों की सप्लाई करने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। ट्रेन यात्रियों को मार्च 2022 के आखिरी सप्ताह से लिनेन, कंबल मिलने लगेंगे।
विज्ञापन

 
रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने कोविड-19 महामारी एवं कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए ट्रेनों से यात्रियों की आवाजाही के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल (एसओपी) जारी किया था, जिसमें लिनेन, कंबलों तथा ट्रेनों के भीतर के पर्दों पर पाबंदी लगाई गई थी, जिसे तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। भोपाल मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय के निर्देशानुसार सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए लिनेन, कंबल की सप्लाई करने के साथ-साथ पर्दे लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सम्भवतः इसी माह (मार्च 2022) के आखिरी सप्ताह से वातानुकूलित डिब्बों में यात्रियों को लिनेन, कंबल मिलने लगेंगे।
विज्ञापन


बता दें प्रदेश में शुक्रवार को 40 हजार जांच में 73 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, अभी एक्टिव केस 678 हैं। प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 66 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 636 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 29 हजार 225 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 733 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को कोरोना से 145 मरीज ठीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed