{"_id":"64070d990b1ed17cac087c56","slug":"controversy-over-the-matter-of-marriage-in-chhindwara-lover-slit-his-and-girlfriend-throat-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: शादी की बात को लेकर विवाद, प्रेमी ने अपना और प्रेमिका का गला काटा, युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: शादी की बात को लेकर विवाद, प्रेमी ने अपना और प्रेमिका का गला काटा, युवक की हालत गंभीर
Tue, 07 Mar 2023 03:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 07 Mar 2023 03:40 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा शहर के गुलाबरा की गली नंबर दो में किराए का मकान लेकर रहने वाले एक युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते अपना और बाद में प्रेमिका का गला रेत दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा शहर में सोमवार देर शाम गुलाबरा की गली नंबर एक का एक मकान खून से लाल हो गया। प्रेम कहानी का ऐसा अंत होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। दरअसल, यहां किराए के घर में रहने वाले एक युवक ने अपनी तथा-कथित प्रेमिका का बेरहमी से गला काटा और फिर खुद का गला भी रेत लिया।
विज्ञापन
बता दें कि वारदात सोमवार रात 9.45 बजे के आसपास की है। घायल युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि युवक को जिला अस्पताल नागपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, रोहना निवासी हेमंत डेहरिया का गुलाबरा के गली नंबर एक में एक मकान में किराए से रहता है। पहले से शादीशुदा हेमंत का यहां एक निजी संस्थान में काम करने वाली अमरवाड़ा की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सोमवार रात युवक और युवती गुलाबरा के इस घर में थे, तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के बाद युवक ने पहले युवती का गला रेता और फिर खुदको भी धारदार हथियार मारकर घायल कर लिया। मकान मालिक और क्षेत्रवासियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि रोहना निवासी हेमंत नामक युवक को पहले जिला अस्पताल लाया गया और हालत गंभीर होने के बाद उसे नागपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
