फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Controversial words of Rewa MP: Janardan Mishra said - hang those who break dustbins and burn them

रीवा सांसद के विवादित बोल: जनार्दन मिश्रा ने कहा- डस्टबिन तोड़ने-जलाने वालों को फांसी चढ़ा दो

Sun, 20 Feb 2022 08:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 08:32 PM IST
सार

रीवा सांसद बीते दिनों डस्टबिन में आग लगाने की घटना से आहत नजर आए। नगर निगम कार्यालय में स्वच्छता को लेकर भाषण के दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा कह गए कि डस्टबिन में आग लगाने वालों को फांसी दे दी जाए। अब ये बयान वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Controversial words of Rewa MP: Janardan Mishra said - hang those who break dustbins and burn them
रीवा सांसद बीते दिनों डस्टबिन में आग लगाने की घटना से आहत नजर आए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौरतलब है कि रीवा के नगर निगम के उद्घाटन समारोह में सांसद जनार्दन मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। सांसद जनार्दन मिश्रा स्वच्छता को लेकर भाषण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व किसी व्यक्ति द्वारा डस्टबिन में आग लगा दी गई। डस्टबिन में आग लगा देना या आग लग जाना इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ और नहीं हो सकता, जो लोग इस तरह की सोच रखते हैं, उन्हें फांसी दे देनी चाहिए। मिश्रा ने कहा कि जो डस्टबिन की तोड़फोड़ करते हैं ऐसे लोगों को न तो यहां रहने का अधिकार है और न ही जिंदा रहने का कोई अधिकार है। अब ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि रीवा सांसद अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान रीवा के तत्कालीन नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव को जमीन के नीचे गाड़ देने जैसे बयान दे चुके हैं। सरपंचों को 15 लाख रुपये तक का भ्रष्टाचार करने पर शिकायत ना करने की बात भी उन्होंने ही कही थी। प्रधानमंत्री आवास के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी से पीएम आवास झड़ते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed