{"_id":"63f61641bb18b48153026963","slug":"conspiracy-to-kidnap-himself-along-with-his-brother-demanded-a-ransom-of-50-thousand-from-the-family-members-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाई के साथ मिल रची खुद के अपहरण की साजिश, घरवालों से मांगी 50 हजार की फिरौती, तीन घंटे में धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाई के साथ मिल रची खुद के अपहरण की साजिश, घरवालों से मांगी 50 हजार की फिरौती, तीन घंटे में धराया
Wed, 22 Feb 2023 06:49 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 22 Feb 2023 06:49 PM IST
सार
रीवा में रुपयों की लालच में एक युवक ने भाई के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची। फिरौती के लिए घरवालों से पचास हजार रुपये भी मांगे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रीवा पुलिस ने खुद के अपहरण की साजिश रचने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में खुद के अपहरण और परिवार से ही फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने साजिश में सगे भाई को भी शामिल कर लिया। सायबर टीम की मदद से पुलिस ने तीन घंटों में ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मामला रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना इलाके के ग्राम रौरा का है। पुलिस ने बताया कि एक युवक ने बताया था कि उसके भाई का अपहरण हो गया है। पुलिस अलर्ट हो गई। बाद में परिजनों को एक फोन आया, जिसमें कहा गया कि तुम्हारे लड़के का अपहरण हो गया है, अगर 50 हजार रुपये नहीं दिए गए तो उसे मार दिया जाएगा। परिजन दहशत में आ गए। फिरौती मांगे जाने की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने फोननंबर को सायबर पुलिस की मदद से ट्रेस किया। तीन घंटों में ही पुलिस अपहरण का खेल रचने वाले युवक तक पहुंच गई। उसे गांव के एक बगीचे से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसने ही रुपयों की जरूरत होने पर ये खेल रचा था। इसमें उसके भाई ने भी साथ दिया था। यानी एक भाई ने अपहरण की साजिश रची, दूसरे भाई ने इस पूरे घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। एसपी नवनीत भसीन का कहना है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से एक अपहरण होने की घटना सामने आई थी, जहां पुलिस ने तत्परता के साथ तीन घंटों के अंदर ही अपहरण की झूठी खबर का पर्दाफाश कर युवक को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। युवक को पैसे की जरूरत किसलिए थी अभी तक यह बात युवक ने पुलिस को नहीं बताई है।