फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress workers beaten up sapaks party cadres when they were showing black flags to Digvijay Singh

दिग्विजय सिंह को काले झंडे दिखाने वालों की पिटाई, एससी-एसटी एक्ट का कर रहे थे विरोध

Sun, 07 Oct 2018 08:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Updated Sun, 07 Oct 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
Congress workers beaten up sapaks party cadres when they were showing black flags to Digvijay Singh
दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। जहां कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। ऐसा करने वालों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी पिटाई की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह की हरकत किए जाने की सपाक्स ने निंदा की है। बता दें कि हाल ही में सपाक्स पार्टी का गठन हुआ है।

विज्ञापन


संसद में विधेयक लाकर एससी-एसटी एक्ट में संशोधन किए जाने की वजह से सवर्ण वर्ग में नाराजगी है। शनिवार को इसी मुद्दे पर सपाक्स और दूसरे सवर्ण वर्ग के लोग दिग्विजय सिंह का विरोध करने के लिए सड़क पर काले झंडे लेकर उतरे थे। सपाक्स की तरफ से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिंह को सपाक्स के लोग काले झंडे दिखा रहे थे। तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीट दिया। 
विज्ञापन


पिटाई के बाद काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं। सपाक्स का कहना है कि उसके कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन पूर्व मंत्री के बेटे पप्पू कंसाना और उसके साथियों ने उनकी पिटाई कर दी। संगठन ने पुलिस से मांग की है कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed