फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress's inflation-free campaign: Kamal Nath said soon after the UP elections, the prices of petrol, diesel and gas increased

कांग्रेस का महंगाई मुक्त अभियान: कमलनाथ बोले- साइकिल पर निकलने वाले मोदी-शिवराज आज महंगाई पर चुप हैं  

Thu, 31 Mar 2022 02:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 31 Mar 2022 02:45 PM IST
सार

कांग्रेस के देश व्यापी महंगाई मुक्त अभियान की गुरुवार को प्रदेश में कमलनाथ ने सिलेंडर को माला पहनाकर शुरुआत की। कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल मंजीरा लेकर श्यामला हिल्स रोड पहुंचे थे। कमलनाथ ने कहा कि जनता की जेब काटी जा रही है। भाजपा लूटने का काम कर रही है।

विज्ञापन
Congress's inflation-free campaign: Kamal Nath said soon after the UP elections, the prices of petrol, diesel and gas increased
कांग्रेस का महंगाई मुफ्त अभियान शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के देशव्यापी महंगाई मुक्त अभियान की गुरुवार को प्रदेश में कमलनाथ ने सिलेंडर को माला पहना कर शुरुआत की। कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल मंजीरा लेकर श्यामला हिल्स रोड पहुंचे थे। कमलनाथ ने कहा कि जनता की जेब काटी जा रही है। भाजपा लूटने का काम कर रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश के चुनाव नहीं हुए थे तब तक डीजल पेट्रोल और गैस के दाम स्थिर रहे। चुनाव के तुरंत बाद कीमतें बढ़ा दी गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा निर्मित महंगाई से जनता की जेब काटी जा रही है, भाजपा लूटने का काम कर रही है। भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। लुटेरी भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस लेने ही पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल सिर्फ वाहनों को प्रभावित नहीं करता है। यह सब्जी, दवाई, दुध से लेकर परिवहन की सभी चीजों को प्रभावित करता है। मोदी जी 2013-14 में और शिवराज जी साइकिल पर जाया करते थे। आज महंगाई पर चुप हैं। आज सिर्फ घोषणाओं की फैक्ट्री और आश्वासन के कारखाने खोले हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणााओं की फैक्ट्री खोल ली है। बीज और खाद के महंगाई से किसान परेशान हैं। आर्थिक गतिविधि चौपट हो गई हैं। हमने इसका ही अभियान शुरू किया है। इनके आंख और नाक खोले जाएंगे। मुंह इनका खुला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कमलनाथ ने भाजपा के चुनावी मोड में आने पर कहा कि चुनावी मोड में आना भारतीय जनता पार्टी का काम है, कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं से और जनता से जुड़ी रहती है। वहीं, सिंधिया को बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में गुना ने दिखा दिया था कि चुनौती कितनी मजबूत है।
 
शिवराज सिंह चौहान के बुलडोजर मामा बन जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मैंने माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलाया था। मैं नहीं चाहता था कि मध्य प्रदेश की पहचान माफिया से हो। अब शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर बुलडोजर चलाकर बदले की कार्रवाई कर रहे हैं। शुद्ध का युद्ध जो मैंने शुरू किया था, उस पर शिवराज सिंह कुछ नहीं बोल रहे है। आज हर चीज में मिलावट है। 

इधर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि  मध्य प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस पहले ही घर बैठ चुकी है। जनता कांग्रेस की सच्चाई अच्छी तरह जान चुकी है इसलिए उसके किसी भी अभियान का कोई फायदा नहीं होने वाला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed