{"_id":"624f17b98d334734246c0f81","slug":"congress-s-big-charge-on-bjp-ragini-nayak-said-victory-for-modi-government-means-license-to-loot-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक बोली मोदी सरकार के लिए जीत का मतलब लोगों को लूटने का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक बोली मोदी सरकार के लिए जीत का मतलब लोगों को लूटने का लाइसेंस
Thu, 07 Apr 2022 10:27 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:27 PM IST
सार
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार के लिए जीत का मतलब लोगों को लूटने का लाइसेंस है। वह भोपाल में मीडिया से बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन
कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार के लिए जीत का मतलब लोगों को लूटने का लाइसेंस है। वह भोपाल में मीडिया से बातचीत कर रही थी।
रागिनी नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार उर्वरकों को महंगा कर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसानों से बदला ले रही है। पांच राज्यों के चुनाव के परिणाम आने के बाद महंगाई में तेजी से वृद्धि हो रही है। मोदी सरकार की 1 अप्रैल से भारत की जनता पर लादी गई क्रूर, भारी और कमरतोड़ मूल्य वृद्धि से देश के हर परिवार का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई हर व्यक्ति की रोजी रोटी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। महंगाई हर परिवार के जीवन व आजीविका पर हमला बोल रही है। उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार का मंत्र है, चुनावों में जीत है लूटने का लाइसेंस।
रागिनी ने कहा के पिछले 17 दिनों में 14 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अकेले पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर पिछले 8 सालों में 26 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा कमा लिया। एलपीजी गैस सिलेंडर और पीएनजी के दाम भी सरकार ने बढ़ाए। रागिनी ने कहा कि 50 किलोग्राम के डीएपी खाद के बैग का मूल्य 150 रुपए प्रति बैग से बढ़कर 1200 रुपए प्रति बैग से 1350 रुपए प्रति बैग तक पहुंचा दिया गया है। भारत के किसान हर साल 1.20 लाख करोड़ टन डीएपी खाद का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
रागिनी ने कहा कि 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स 10 से 18 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। घर की कीमतें और घर बनाने की लागत में अप्रैल में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है।
ईपीएफ खाते में 2.5 लाख रुपए से ज्यादा जमा करने पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लिया जाएगा। इससे पहले प्रॉविडेंट फंड की ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दिया गया था, जिससे लगभग 6.7 करोड़ लोग प्रभावित हुए।
उन्होंने कहा कि नेशनल फार्मास्युटिकल प्राईसिंग अथॉरिटी ने 1 अप्रैल से 800 जरूरी दवाईयों के मूल्यों में 10.76 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। आम दवाईयों जैसे पैरासिटामोल, बुखार की दवाईयां, एजिथ्रोमाइसिन, सिप्रोफ्लोक्सेसिन, मेट्रोनिडोजोल एवं कोविड-19 केयर, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, एनीमिया, त्वचा रोग की दवाईयां, मिनरल्स और विटामिन सब के सब महंगे कर दिए गए हैं। रागिनी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की जनविराधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रखेंगी।