फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   congress no confidence motion against shivraj singh chauhan govt

अविश्वास प्रस्ताव में 'धोखा', कांग्रेस नेता बीजेपी में गए

Fri, 12 Jul 2013 12:25 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Jul 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
congress no confidence motion against shivraj singh chauhan govt

राघवजी के मसले पर विधानसभा में शिवराज सरकार को घेरने की कोशिश में लगी कांग्रेस को दोहरा झटका लगा है। विधानसभा में कांग्रेस की तरफ से सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुरी तरह गिर गया फिर विपक्ष के उप नेता चौधरी राकेश सिंह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश विधानसभा बृहस्पतिवार को काफी हंगामेदार रहा। राघवजी की सेक्स सीडी के खुलासे के बाद सरकार पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से कांग्रेस विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई लेकिन विधानसभा में ही पार्टी में फूट की पोल खोल गई।
विज्ञापन


जैसे ही सदन में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए बोलना शुरु किया तभी राकेश चौधरी बोलने लगे। उन्होंने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बुधवार को राघवजी को लेकर किए गए एक ट्वीट पर आपत्ति जताई। दिग्विजय सिंह ने लिखा था कि 'बच्चा-बच्चा राम का, राघवजी के काम का।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस ट्वीट में 'राम' शब्द के इस्तेमाल पर राकेश सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह को भगवान राम की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए था।

कांग्रेस के उप नेता चौधरी राकेश सिंह ने इस अविश्वास प्रस्ताव को उद्देश्यहीन बताते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पर आरोप लगाया कि वे निजी स्वार्थ के चलते इस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आए हैं।

बाद में सदन ने इस प्रस्ताव को बहुमत से खारिज कर दिया।

विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद चौधरी राकेश सिंह सीधे बीजेपी के दफ्तर पहुंचे और वहां पर मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

चौधरी राकेश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि श्री सिंह का परिवार कई घोटालों में शामिल रहा है।

चौधरी राकेश सिंह की अजय सिंह से बहुत पहले से प्रतिद्वंदिता रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहीं जमुनादेवी के निधन के बाद राकेश सिंह को ही नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन बाद में उन्हें हटाकर अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह को नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया। इसके चलते भी राकेश सिंह पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे।

क्या था दिग्विजय का ट्वीट
भोपाल में एक नारा आया है- बच्चा बच्चा राम का, राघवजी के काम का।

भगवान राम के बच्चे लवकुश थे और हम सब अस्सी करोड़ लोग आराध्य देव भगवान राम के बच्चे हैं। अगर अस्सी करोड़ लोग किसी व्यक्ति की नजर में ऐसे जघन्य कार्य के लिए बने हैं तो मैं ऐसे व्यक्ति का धिक्कार करता हूं।--चौधरी राकेश सिंह

चौधरी राकेश सिंह ऐसे नेताओं में से हैं, जो मूल्यों और सिद्धांतों को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। उन्होंने मूल्यों और सिद्धांतों के मामले में दिल की सुनी और अपने कैरियर को भी दांव पर लगाने का काम किया। सब कुछ खोकर भी अपने विचारों पर अडिग रहे।--शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री

चौधरी राकेश का बैकग्राउंड ही संघ का है। वह बिक गए। ऐसे बिकने वाले आदमी को हमने तुरंत कांग्रेस से निकाल दिया। जो भी ऐसे फूलछाप कांग्रेसी हैं, उनकी पहचान करके उन्हें निकाला जाएगा।--कांतिलाल भूरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष


भाजपा की साजिश थी कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा न हो पाए। राकेश चौधरी ने कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा। विधायक दल ने उन्हें पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पार्टी को भेज दिया है। वह पार्टी के गद्दार हैं। उन्होंने विधायक दल की बैठक में कभी अपना विरोध नहीं जताया।--अजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed