{"_id":"5b9a7041867a557f23345d26","slug":"congress-mp-inaugurated-medical-college-before-shivraj-chouhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज से पहले कांग्रेस सांसद ने कर दिया मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज से पहले कांग्रेस सांसद ने कर दिया मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन, मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Thu, 13 Sep 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के रतलाम में एक मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन को लेकर दिलचस्प वाकया देखने को मिला। कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से एक दिन पहले मंगलवार को इस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर दिया। इसके बाद मध्य प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया। रतलाम के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर भूरिया और 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 16 पर दर्ज हुआ मुकदमा
उद्घाटन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भूरिया ने कहा कि इस परियोजना को यूपीए सरकार के दौरान मंजूरी दी गई थी। अधिकारियों की ओर से तय उद्घाटन का समय और दिन ‘शुभ‘ नहीं था। इसलिए हमने तय दिन से पहले मंगलवार को ही इसका उद्घाटन कर दिया। भाजपा नेता और मुख्यमंत्री इसका श्रेय लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
इस पूरे विवाद के अगले दिन बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान रतलाम पहुंचे और 350 करोड़ रुपये की लागत से बने इस सरकारी मेडिकल कॉलेज का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया। कांग्रेस सांसद भूरिया पर कोई टिप्पणी नहीं करते हुए शिवराज ने कहा, ‘यह उज्जैन संभाग के लिए बड़ा तोहफा है जो मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक उदाहरण स्थापित करेगा। इससे ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को प्रोत्साहन मिलेगा।’
विज्ञापन
