फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress minister Sajjan Singh Verma nephew threatens to transfer woman traffic officer

मध्यप्रदेश : कांग्रेसी मंत्री के भतीजे की महिला ट्रैफिक सूबेदार से बदतमीजी, ट्रांसफर की दी धमकी

Mon, 15 Apr 2019 09:30 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आसिम खान Updated Mon, 15 Apr 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
Congress minister Sajjan Singh Verma nephew threatens to transfer woman traffic officer
- फोटो : social media

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता द्वारा ट्रैफिक सूबेदार अरुण सिंह को धमकाने के बाद अब कांग्रेस के एक और नेता का महिला ट्रैफिक सूबेदार को ट्रांसफर की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामला रविवार की सुबह इंदौर के राजीव गांधी चौराहे का है। मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का पार्षद भतीजा अभय वर्मा फोन पर बात करते हुए स्कॉर्पियो चला रहा था कि ट्रैफिक जवान ने उसे रोक लिया। 

विज्ञापन


महिला सूबेदार सोनू वाजपेयी ने गाड़ी के कागज मांगे तो अभय ने मोबाइल पर बात करने से इनकार कर दिया। गाड़ी के कागज भी नहीं दिखाए। जब महिला अधिकारी ने कार्रवाई की चेतावनी दी और सिपाही ने वीडियो बनाया तो अभय ने माफी मांगी और कार लेकर चला गया। एक घंटे के बाद अभय अपने समर्थकों के साथ वापस आया और महिला सूबेदार को ट्रांसफर की धमकी दे डाली। बाद में शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी पार्षद अभय वर्मा विवादों में रहा है। जून 2016 में जूनी इंदौर स्थित पिशोरी ढाबे का डिलेवरी बॉय खाना लेकर देरी से पहुंचा तो अभय ने अपने परिवार वालों के साथ ढाबे पर पहुंचकर तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा किया था। इस मामले में जूनी इंदौर पुलिस ने अभय वर्मा पर बलवे का केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक डीएसपी हरवंश कन्हौया ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही मैं मौके पर पहुंचा। सुबह जब पूरा मामला शांत हो गया तो पार्षद अभय वर्मा द्वारा दोबारा से जाकर हंगामा किया गया। सूबेदार को ट्रांसफर के लिए धमकाया। कई बार अलग-अलग आरोप लगाए। फिर सूबेदार को सस्पेंड करने की मांग की। मैने कांग्रेसी नेताओं और अभय वर्मा से कहा कि यदि किसी को आपत्ति है तो आवेदन दें। हम पूरे मामले की जांच करेंगे। किसी को बिना कारण के सस्पेंड नहीं कर सकते। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed