फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress leader Digvijay Singh gave a big statement regarding Ram temple

MP News: राम मंदिर को लेकर दिग्विजय सिंह बोले, लोगों के चंदे से बन रहा मंदिर, शंकराचार्य को लेकर कही ये बात

Thu, 11 Jan 2024 11:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 11 Jan 2024 11:18 AM IST
सार

Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इसको लेकर सियासत भी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर आपत्ति है कि शंकराचार्यों का अपमान किया जा रहा है। राम मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद का क्या अधिकार है? उन्होंने क्यों ठेका लिया है।

विज्ञापन
Congress leader Digvijay Singh gave a big statement regarding Ram temple
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सियासत जारी है। अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर लोगों के चंदे से बन रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये हमारी घोर आपत्ति है कि शंकराचार्य को अपमानित किया जा रहा है। 

विज्ञापन

निर्मोही अखाड़ा से अधिकार क्यों छीना?

दिग्विजय सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने कौन सा धर्म का ठेका ले लिया है, इनका राम मंदिर पर क्या अधिकार है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि ये चंपत राय संघ के प्रचारक है और इन्होंने जमीन का घोटाला किया है, ताज्जुब होता है कि इन्हीं को प्रमुख बना दिया है। जबकि वहां की पूजा निर्मोही अखाड़ा करता था तो उनसे ये अधिकार क्यों छीना गया। 

विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना
दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने पहले धर्म के नाम पर हिंदू मुसलमान को बांटा और अब ये भगवान राम को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म का उपयोग राजनीति में नहीं होना चाहिए, भगवान राम सबके हैं। राजनीति में विचारों की लड़ाई होती है, लड़ाई होती है लोकतंत्र को बचाने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में हार जीत होती रहती है
वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिली हार पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी कोई दयनीय स्थिति नहीं हुई, चुनाव में हार जीत होती रहती है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की है, गांधीवादी विचारधारा और नेहरूवादी विचारधारा की। देश में जो नफरत और आग फैलाई जा रही है, हम उसके खिलाफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed