फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress leader attempted self-immolation by pouring kerosene in Sagar

Sagar News: कांग्रेस नेता ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, मंत्री और तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 17 Sep 2022 06:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Sep 2022 06:39 PM IST
सार

मंत्री गोपाल भार्गव के विधानसभा क्षेत्र गढ़ाकोटा में कांग्रेस नेता ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले ने कांग्रेस नेता को आत्मदाह करने से रोका। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। वहीं कमलेश साहू ने मंत्री भार्गव और तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
Congress leader attempted self-immolation by pouring kerosene in Sagar
आत्मदाह का प्रयास - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के सागर जिले की विधानसभा क्षेत्र गढ़ाकोटा में नगर पालिका चुनाव के बीच कांग्रेस नेता ने स्वयं के ऊपर केरोसिन छिड़ककर हंगामा किया। प्रशासन की टीम अवैध ईंट भट्टों की जांच करने पहुंची थी, तभी कांग्रेस नेता कमलेश साहू ने खुद पर केरोसिन डाल लिया और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव और गढ़ाकोटा तहसीलदार कुलदीप पाराशर पर परेशान करने का आरोप लगाया। हंगामा होते देख पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस नेता को रोका। उनके हाथ से केरोसिन के डिब्बे को छीना। इसके बाद समझाइश देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन


पुलिस के साथ प्रशासन की टीम मढ़िया खुर्द गांव में अवैध ईंट भट्टों की जांच करने के लिए पहुंची थी। टीम में आरआई और पटवारी ईंट भट्टों की जांच कर रहे थे। तभी कांग्रेस नेता कमलेश साहू अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। वहीं हंगामा करते हुए खुद पर केरोसिन डाल लिया। कांग्रेस नेता को केरोसिन डालते देख पुलिस पहुंची और उन्हें पकड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता से केरोसिन की कुप्पी को छीना। इसके बाद जैसे-तैसे मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने कांग्रेस नेता कमलेश साहू से जमीन के दस्तावेज दिखाने का बोले थे। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे लिखित नोटिस दो। इसके बाद मैं कागज दिखाऊंगा। वहीं साहू का कहना है कि गढ़ाकोटा में नगर पालिका के चुनाव चल रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन भी बीजेपी के लोगों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमला किया था। इसके बाद मुझे और कांग्रेस के प्रत्याशियों को परेशान किया जा रहा है। 


प्रशासन का अमला जमीन पर कार्रवाई करने के लिए आ गया। यह मेरी निजी जमीन है। खेत में मकान का काम लगा है। दो ट्राली गिट्टी मंगवाई थी, लेकिन चुनाव के कारण काम बंद कर दिया। मुझे परेशान करने के लिए से प्रशासन का अमला आया और कार्रवाई करने लगा। उनसे बात की तो पटवारी ने कहा, तहसीलदार का मौखिक आदेश है जब्ती बनाने का, जिसका विरोध किया। कांग्रेस नेता ने पीडब्ल्यूडी मंत्री भार्गव और तहसीलदार पाराशर पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed