फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress ex-minister with family name missing from Voter List, questions on BJP

वोटर लिस्ट से कांग्रेस के पूर्व मंत्री समेत घरवालों का नाम हुआ गायब, चुनावी साजिश का भाजपा पर आरोप

Tue, 21 Aug 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 21 Aug 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Congress ex-minister with family name missing from Voter List, questions on BJP

भोपाल के टीकमगढ़ में एक पूर्व मंत्री समेत उनके पूरे घरवालों का नाम वोटर लिस्ट से गायब होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह का नाम मतदाता सूची में न होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराए जाने की बात कही है। ऐसा उन्होंने सोमवार को निर्वाचन सदन में मीडिया से चर्चा में कहा।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार सुबह ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह का नाम टीकमगढ़ की मतदाता सूची से गायब होने को बड़ी साजिश बताया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के नाम चुनाव से पहले जानबूझकर मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो मुझे भी देखना होगा कि कहीं वोटर लिस्ट से मेरा नाम तो गायब नहीं कर दिया गया है।
विज्ञापन


इधर, कांग्रेस ने नरेला विधानसभा के संबंध में आयोग से शिकायत की है कि वहां अभी भी 11 हजार फर्जी वोटर हैं। इस पर आयोग ने जांच का आश्वासन दिया है। सीईओ वीएल कांताराव ने मतदाताओं को विधानसभा चुनाव-2018 से संबंधित सभी जानकारी ट्विटर, फेसबुक और यू-ट्यूब के जरिए सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए आयोग ने फेसबुक पर सीईओ एमपी स्वीप के नाम से, तो ट्विटर व यू-ट्यूब पर सीईओ एमपी इलेक्शन 2018 नाम से अकाउंट बनाए हैं। इनके माध्यम से वोटर लिस्ट से नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षकों की भी हुई है नियुक्ति

चुनाव आयोग ने बीएलओ के कार्यों के मूल्यांकन के लिए 10 बीएलओ पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं, जो क्लास-2 स्तर का अफसर होगा। उन्हें 12 हजार रुपए वार्षिक मानदेय दिया जाएगा। प्रदेश के सभी 65 हजार 340 मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति होगी। इसमें 10 मतदान केंद्र पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा।


इसके साथ ही प्रदेश के 31 जिलों में ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चैकिंग का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी 20 जिलों में अगले एक सप्ताह में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। वोटर लिस्ट पर दावे-आपत्तियों के आवेदन 31 अगस्त तक लिए जाएंगे, जिनका निराकरण कर वोटर लिस्ट 27 सितंबर तक प्रकाशित कर दी जाएगी, जिसके आधार पर विधानसभा 2018 के आम चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed