फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   computer baba locked shivraj singh chouhan government guest house room and gone somewhere

सरकारी गेस्ट हाउस के कमरे में ताला लगाकर 'गायब' हुए कंप्यूटर बाबा, प्रशासन परेशान

Fri, 13 Apr 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 13 Apr 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
computer baba locked shivraj singh chouhan government guest house room and gone somewhere

शिवराज सरकार में नए राज्यमंत्री का दर्जा पाने वाले नामदेव दास त्यागी उर्फ  कंप्यूटर बाबा 'गायब' हो गए हैं। वे सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे, जहां वे धूनी रमाने में व्यस्त थे। ऐसा माना जा रहा है कि वे नर्मदा सरंक्षण के लिए यात्रा पर रवाना हो गए हैं। चौंका देने वाली बात है कि बाबा गेस्ट हाउस के जिस 20 नंबर कमरे में ठेहरे थे उसकी चाबी भी साथ ले गए हैं।

विज्ञापन


बाबा तीन दिनों से भोपाल के सरकारी गेस्ट हाउस में धूनी रमा रहे थे, लेकिन वे गुरुवार सुबह वे वहां नहीं मिले। उनके वहां से जाने की जानकारी किसी अधिकारी के पास नहीं है। दरअसल, सरकारी गेस्ट हाउस में तीन दिन के बाद ठहरने के लिए पहले सूचना देनी होती है, लेकिन बाबा ने ऐसा नहीं किया। 
विज्ञापन


बाबा के चाबी साथ लेकर जाने की कोई जानकारी ही प्रोटोकॉल अधिकारी को नहीं है। वहीं, गेस्ट हाउस के कर्मचारी का कहना है कि बाबा का सामान रूम में है इसीलिए चाबी साथ लेकर गए है। बताया जा रहा है कि बाबा ने धूनी रमाने से पहले नर्मदा सरंक्षण के लिए यात्रा की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने पर शिवराज सरकार को हाईकोर्ट से नोटिस मिला है। इस पर जब कंप्यूटर बाबा से सवाल किया गया, तो बाबा ने कहा कि इसकी जवाबदेही शिवराज सिंह चौहान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed