{"_id":"5bd30093bdec22695d35fdbc","slug":"computer-baba-filed-writ-petition-and-said-if-anything-happens-to-me-shivraj-will-be-responsible","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर बाबा पहुंचे उच्च न्यायालय, कहा- मुझे कुछ हुआ तो शिवराज होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर बाबा पहुंचे उच्च न्यायालय, कहा- मुझे कुछ हुआ तो शिवराज होंगे जिम्मेदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 26 Oct 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर बाबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से शिवराज सरकार में कभी मंत्री का दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा इन दिनों प्रदेश सरकार के लिए गले की फांस बने हुए है। कंप्यूटर बाबा ने अपनी सुरक्षा को लेकर उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका भी दायर की है।
विज्ञापन
बाबा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुनर्विचार याचिका में गृह विभाग के प्रमुख, सचिव , आईजी, डीआईजी, कमिश्नर कलेक्टर को पार्टी बनाया है और उन्हें विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कंप्यूटर बाबा की तबीयत खराब थी वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सीधे अपने आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि जब से उन्होंने सरकार के खिलाफ आंदोलन किया है, तभी से लगातार उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के फोन आ रहे हैं। उनके समर्थकों को भी फोन कर परेशान किया जा रहा है। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि सरकार ने उनसे उनकी सुरक्षा में तैनात गनमैन भी ले लिया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
