फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Collector Chappal stolen in comedy yoga camp in Mandsaur

Mandsaur: हास्य योग शिविर में कलेक्टर साहब की चप्पल हो गई चोरी, DM नाराज नहीं हुए

Tue, 22 Nov 2022 07:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 07:35 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थानीय संजय गांधी उद्यान में हास्य योग शिविर लगाया गया था। इसमें मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह और विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया समेत कई लोग सम्मिलित हुए थे। सभी ने जम कर ठहाके लगाए और हास्य से होने वाले फायदों के बारे में बात की।

विज्ञापन
Collector Chappal stolen in comedy yoga camp in Mandsaur
मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर में रविवार को स्थानीय संजय गांधी उद्यान में हास्य योग शिविर लगाया गया। इसमें मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह और विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया समेत कई लोग सम्मिलित हुए थे। सभी ने जमकर ठहाके लगाए और हास्य से होने वाले फायदों के बारे में बात की। लेकिन इस बीच कलेक्टर की चप्पल चोरी हो गई, जो काफी चर्चा का विषय बनी रही।

विज्ञापन


मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह की चप्पल ही चोरी होने की वजह से कलेक्टर को बिना चप्पल नंगे पैर ही मैदान में घूमना पड़ा। लेकिन हास्य शिविर में सम्मिलित होने आए कलेक्टर इस पर भी नाराज नहीं हुए। वो आयोजकों से हास्य विनोद करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


बाद में मिली चप्पल...
जब कलेक्टर नंगे पैर अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे, उसी समय एक जोड़ी चप्पल लेकर आयोजक समिति के सदस्य मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कलेक्टर साहब की चप्पल कोई गलती से पहन गया था, जो बाद में उन्हें लौटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई तरह के हास्य योग सिखाए...
बता दें कि ऊं की ध्वनि के साथ शुरू हुए हास्य शिविर में कई प्रकार के हास्य योग सिखाएं गए। इसमें सुबह मिलन हंसी, हस्त मिलन, आरग्युमेंट हंसी, कॉबिनेशन हंसी, बचपन-जवानी-बुढ़ापा हंसी, मिल्क शेक हंसी, जनरेटर हंसी, फ्लाईंग हंसी, मुख फ्रेश हंसी, गुब्बारा हंसी, पती-पत्नी हंसी, मक्खन हंसी, मिर्च हंसी, शाबासी हंसी आदि योग हंसी करवाई और उसके फायदे सभी को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed