आचार संहिता उल्लंघन: चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी रैगांव विधानसभा क्षेत्र में मीटिंग करने पर सतना के सांसद गणेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:03 PM IST
सार
सतना के भाजपा सांसद गणेश सिंह के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है। आरोप है कि बुधवार शाम 6 बजे रैगांव विधानसभा के उपचुनावों का प्रचार खत्म होने के बाद भी गणेश सिंह ने गुरुवार को इलाके में जाकर मीटिंग ली।
विज्ञापन
रैगांव में कांग्रेस प्रत्याशी ने सांसद गणेश सिंह से विधानसभा क्षेत्र से बाहर जाने का निवेदन किया। यह वीडियो अब वायरल हो गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
