फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cobra entered the house in Chhindwara, broke the wall and rescued the snake read in hindi

Chhindwara News: घर में घुसा कोबरा, दीवार तोड़कर सर्पमित्र ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

Sun, 18 Sep 2022 09:22 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 18 Sep 2022 09:22 AM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में एक घर में चूहे के बिल में कोबरा सांप घुस गया। सर्पमित्र ने दीवार तोड़कर सांप का रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
Cobra entered the house in Chhindwara, broke the wall and rescued the snake read in hindi
दीवार तोड़कर किया सांप रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिहायशी इलाकों में बारिश के दिनों में सांपों के घरों में घुसने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सर्पमित्र बारिश के दिनों में सांपों को पकड़कर उन्हें जंगलों में छोड़ रहे हैं। हाल ही में नागपुर रोड स्थित मोहिन खान के मकान में कोबरा का रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि बीते दो दिनों से सांप मकान के ऊपर चढ़कर दीवार में घुस गया था। कोबरा के घर में होने के चलते पूरा परिवार दहशत में जी रहा था। जिसके बाद सर्पमित्र हेमंत गोदरे ने सांप की सूचना मिलने पर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दीवार तोड़कर कोबरा का रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन


सर्पमित्र हेमंत गोदरे ने बताया कि सांप मुबीन खान के परिजनों को दो दिन पहले अपने घर के दरवाजे के ऊपर देखा था, जिसे मारने की कोशिश की, लेकिन सांप खिड़की के सहारे दीवार में बने चूहे के बिल में घुस गया। वहीं, दोबारा जब सांप दिखाई दिया तो सर्पमित्र ने दीवार तोड़कर सांप को पकड़ा।
विज्ञापन


मुबीन खान के घर से सर्पमित्र ने कोबरा प्रजाति के सांप को पकड़ा। कोबरा सांप काफी जहरीला होता है, जिसके काटने के कुछ मिनटों में ही व्यक्ति की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed