फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj Singh Chouhan started vikas yatra from Bhind district in Madhya Pradesh

MP News: भिंड से CM शिवराज सिंह ने शुरू की विकास यात्रा, 397 करोड़ रुपये की 121 योजनाओं का लोकार्पण

Sun, 05 Feb 2023 07:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 05 Feb 2023 07:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत भिंड जिला मुख्यालय पर एमजेएस ग्राउंड में चंबल संभाग का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया CM शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की जहां सीएम ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की जानकारी दी।

विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan started vikas yatra from Bhind district in Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुखिया CM शिवराज सिंह चौहान रविवार को विकास यात्रा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने भिंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां करीब 397 करोड़ की 121 योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। वहीं, उन्होंने आने वाले समय में दो अहम योजनाओं की घोषणा भी की। इसके अलावा भिंड को सौग़ात देते हुए मुख्यमंत्री ने मंच से जिले में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करने के साथ ही लंबे समय से चली आ रही नगर निगम बनाए जाने की मांग को भी स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत भिंड जिला मुख्यालय पर एमजेएस ग्राउंड में चंबल संभाग का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया CM शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। वहीं, मंच पर पहुंचे सीएम ने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि चंबल संभाग में ऐसे अभियान के तहत 38 योजनाओं में करीब तीन लाख 77 हजार लोगों को लाभ मिला है जिसके स्वीकृति पत्र आज वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के खाते में प्रति माह डाले जाएंगे 1000 रुपए 
सीएम ने संबोधन के दौरान मंच से लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब बहनों के लिए मैंने लाड़ली बहना योजना तैयार की है। इसके तहत प्रति महीना एक हजार रुपये बहनों के खाते में डाले जाएंगे। यह योजना परिवार में अचानक पैसों की जरूरत को देखते हुए बनाई गई है। घर में दूध खत्म हो जाए, सब्ज़ी के लिए पैसों की जरूरत हो, बच्चे की फीस भरनी हो इसके लिए हर महीने अब एक हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए आने वाली आठ मार्च को महिला दिवस पर शुभारंभ करते हुए फार्म भरने शुरू होंगे। ताकि प्रदेश की सभी बहनों को इसका लाभ मिल सके। इसके लिए सरकार को पांच साल में 60 हजार करोड़ रुपये की जरूरत होगी। हालांकि इस योजना में आठ लाख से कम आय वाले परिवारों को शामिल किया जाएगा। इनमें ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, जिनके पास पांच एकड़ जमीन, इनकम टैक्स भरने वाले परिवारों को इस योजना से दूर रखा जाएगा।

मेडिकल कॉलेज और नगर निगम की सौगात
सीएम ने भिंड की जानता की मांग पर जिले में मेडिकल कॉलेज और भिंड को नगर निगम बनाए जाने की स्वीकृति की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि जब मेडिकल कॉलेज बनता है तो सिर्फ कॉलेज नहीं बल्कि अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार होता है, लोगों को बीमारियों के इलाज की बेहतर व्यवस्थाएं मिलती हैं।

वहीं, नगर निगम बनाए जाने को लेकर भी CM ने मंच से कहा कि भिंड की आबादी के अनुसार यहां अब नगर निगम बनाया जाना चाहिए। जल्द ही अधिकारी इससे संबंधित दस्तावेज़ तैयार करें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम समाप्ति पर विकास यात्रा के पांच रथों को मंच से ही हरी झंडी दिखाई। साथ ही लोगों से अपील की कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऐसे हितग्राही जो लाभ से वंचित रह गए हैं या जिन्हें सरकारी योजनाओं के अलावा बंटवारे और अन्य तरह की समस्याएं आ रही हैं, वे इन विकास यात्राओं में शामिल जरूर हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed