{"_id":"6172b21f9a0fea3ebf30e8f5","slug":"cm-shivraj-singh-chouhan-had-food-at-house-of-a-dalit-family-in-dhamna-amid-assembly-bypoll-in-prithvipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनावः पृथ्वीपुर के धामना में दलित के घर किया सीएम शिवराज ने भोजन, चुनावी सभा में दोहराईं घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनावः पृथ्वीपुर के धामना में दलित के घर किया सीएम शिवराज ने भोजन, चुनावी सभा में दोहराईं घोषणाएं
Fri, 22 Oct 2021 06:14 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 22 Oct 2021 06:14 PM IST
सार
पृथ्वीपुर विधानसभा के उप चुनावों के लिए भाजपा ने शिशुपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के नितेंद्र सिंह राठौड़ से है। नितेंद्र के पिता बृजेंद्र सिंह राठौड़ कांग्रेस के विधायक थे और उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई है।
विज्ञापन
दलित परिवार के यहां भोजन करते मुख्यमंत्री चौहान व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के धामना में एक दलित परिवार के घर भोजन किया। पिछले दिनों कांठी की सभा के दौरान ठाकुरदास अहिरवार ने शिवराज को भोजन का न्योता दिया था। पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए मतदान 30 अक्तूबर को होगा व दो नवंबर को नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान के साथ मंत्री विश्वास सारंग, प्रभुराम चौधरी और ब्रजेंद्र यादव भी मौजूद थे। इसके बाद शिवराज ने पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले दिगौड़ा में चुनावी रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान सतना के शहीद कर्णवीर सिंह का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने दो दिन पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़ाने समेत अन्य योजनाओं को दोहराया। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत डेढ़ हजार करोड़ रुपए शनिवार को प्रदेश के किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। किसानों और गरीबों का कल्याण ही हमारी सरकार का ध्येय है।
विज्ञापन
