फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj Attack on Rahul Gandhi: Shivraj told Rahul Gandhi a frustrated and desperate leader, know what else he said

CM Shivraj Attack on Rahul Gandhi: शिवराज ने राहुल गांधी को बताया कुंठित और हताश नेता, जानें और क्या-क्या कहा

Mon, 23 May 2022 06:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 06:27 PM IST
सार

राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान को लेकर भाजपा लगातार हमलावर है। अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने उन पर निशाना साधा है। उन्हें हताश और कुंठित नेता बताया है। 

विज्ञापन
CM Shivraj Attack on Rahul Gandhi: Shivraj told Rahul Gandhi a frustrated and desperate leader, know what else he said
शिवराज ने कहा कि हमने कभी भी विदेश में जाकर देश की आलोचना नहीं की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। उन्होंने राहुल को कुंठित और हताश नेता करार दिया है। कहा कि उनके कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर पार्टी का तो भगवान ही मालिक होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी देश के सबसे असफल, कुंठित, हताश और निराश नेता हैं। विदेशी धरती पर जाकर कोई भी देशभक्त नेता राहुल गांधी की तरह देश विरोधी बयान नहीं देता। अब देश में कोई उनकी सुनता नहीं तो अपनी निराशा-हताशा विदेश में निकाल रहे हैं। ये बयान देकर राहुल गांधी ने अपनी देशभक्ति, राष्ट्रनिष्ठा पर ही प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


शिवराज ने कहा कि जब डॉ. मनमोहन सिंह जी देश के प्रधानमंत्री थे और मैं यूएसए की यात्रा पर था, तो वहां के पत्रकारों ने मुझसे सवाल पूछा था कि क्या भारत के प्राइम मिनिस्टर 'अंडर एचीवर' हैं? तो मैंने जवाब दिया था कि वह कांग्रेस के नहीं, भारत के प्रधानमंत्री हैं और भारत का प्रधानमंत्री कभी भी 'अंडरएचीवर' नहीं हो सकता।



हमने कभी भी विदेश में जाकर देश की आलोचना नहीं की, पर एक कुंठित, हताश, निराश व्यक्ति से और क्या अपेक्षा की जा सकती है। आश्चर्य है कि इसी नेता को कांग्रेस के कुछ नेता कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मुहिम चलाए हुए हैं। फिर तो कांग्रेस का तो भगवान ही मालिक है।


 
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाल ही में लंदन में एक थिंक टैंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मोदी सरकार और भारतीय विदेश सेवा के बारे में काफी कुछ कहा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने देश में केरोसिन छिड़क दिया है। इसी बात को लेकर वे भाजपा के निशाने पर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed