फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM on election tour: Chief Minister Shivraj on a two-day visit to Uttarakhand from today, will address 3 public meetings

चुनावी दौरे पर सीएम: मुख्यमंत्री शिवराज आज से दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे, 3 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Sun, 06 Feb 2022 10:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 10:44 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से दो दिवसीय उत्तराखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां आज भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
CM on election tour: Chief Minister Shivraj on a two-day visit to Uttarakhand from today, will address 3 public meetings
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को उत्तरखंड में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम चौहान दो दिन में 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होना है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री 6 फरवरी को सुबह 11:35 बजे लोहाघाट विधानसभा के प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल, दोपहर 2:25 बजे काशीपुर विधानसभा के प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीम और शाम 4:10 बजे, बाजपुर विधानसभा के प्रत्याशी राजेश कुमार के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, 7 फरवरी को सुबह 11:15 बजे थराली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा और दोपहर 1:30 बजे पुरालो विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी  दुर्गेश्वर लाल और दोपहर 3:30 बजे धानौल्टी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी  प्रीतम पंवार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें प्रदेश के पांच राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में 14 जनवरी को एक चरण में चुनाव होंगे। मणिपुर में 27 फरवरी को पहला चरण और 3 मार्च को दूसरे चरण में मतदान होंगे। वहीं,  उत्तरप्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण, 14 फरवरी को दूसरा चरण, 20 फरवरी को तीसरा चरण, 23 फरवरी को चौथा चरण, 27 फरवरी पांचवा चरण, 3 मार्च को छठवां चरण, 7 मार्च को सातवें चरण का चुनाव होगा। इसके बाद 10 मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed