फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Kamal Nath and BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya meets Shivraj Singh Chauhan

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के पिता के निधन के बाद उनसे मिलने पहुंचे कमलनाथ और विजयवर्गीय

Sun, 26 May 2019 12:22 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 26 May 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
CM Kamal Nath and BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya meets Shivraj Singh Chauhan
शिवराज चौहान से मिलने पहुंचे कमलनाथ और विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। रविवार को उन्हें सांत्वना देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उनसे मिलने पहुंचे।


loader

बता दें शिवराज के पिता बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक निधन से एक दिन पहले ही उन्हें भोपाल से मुंबई ले जाया गया था। मुंबई में वह लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। सूचना मिलते ही शिवराज सिंह मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। 

उन्हें दो दिन पहले ही इलाज के लिए मुंबई ले आया गया था। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार को शाम 4 बजे नर्मदा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व सीएम के पिता के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शोक जताया है और संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह के पिता के निधन की बात सुनकर शोक संवेदना भी जताई थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था- "प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पिता प्रेम सिंह जी के दुखद निधन की खबर प्राप्त हुई। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ हैं। ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान व परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed