फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Clash between two groups of a family over property dispute

Ratlam: प्रॉपर्टी विवाद में एक परिवार के दो गुटों की बीच झड़प, रात एक बजे जिला अस्पताल के अंदर की मारपीट

Sun, 19 May 2024 04:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 May 2024 04:03 PM IST
सार

Ratlam: शहर की मदीना कालोनी में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद जब एक पक्ष थाने पहुंचा, जिसका मेडिकल करवाने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया तो वहां  भी दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस कायमी करते हुए करीब 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Clash between two groups of a family over property dispute
प्रॉपर्टी विवाद में एक परिवार के दो गुटों की बीच झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम शहर की मदीना कॉलोनी निवासी परिवार के सदस्यों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसके बाद एक गुट के लोग माणकचौक थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। घायल का मेडिकल कराने एक जवान उसे लेकर जिला अस्पताल आया। इतने में दूसरे पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन

 

यहां रात करीब 1 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हुई इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। जिसके हाथ जो लगा, उसे उठाकर एक दूसरे पर टूट पड़े। अस्पताल परिसर में लगे एल्यूमिनियम सेक्शन को भी तोड़ दिया और सेक्शन की रॉड से भी एक दूसरे के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं अस्पताल में लगा फायर एक्सटिंगिशर उखाड़कर इससे भी मारपीट की।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी उनको रोकने की बजाय वीडियो बनाता रहा। दो गुटों में हुई मारपीट की इस घटना से जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनो पक्षों के लोगो को थाने ले गई। पुलिस ने मामले में शौकत की शिकायत पर शाकिर, नासिर और तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। तो वहीं दूसरे पक्ष के समीर की शिकायत पर अबरार, अंसार, रमजानी, आसिफ के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, जिला अस्पताल के सीएमएचओ आनंद चंदेलकर ने अस्पताल में तोड़फोड़ करने, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में थाना स्टेशन रोड पर आवेदन देकर शिकायत की है। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है। दो घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। मामले को लेकर सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया कि पहले माणक चौक थाना क्षेत्र में मारपीट हुई, बाद में दोनों पक्ष अस्पताल में भिड़ गए। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed