फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Clash between two communities in cow slaughter dispute, Kirti Stambh square converted into camp

Damoh: गोकशी विवाद में दो समुदायों में झड़प, छावनी में तब्दील हुआ कीर्ति स्तंभ चौराहा, पुलिस वाहन पर पथराव

Thu, 20 Apr 2023 02:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 02:17 PM IST
सार

दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र में गोकशी विवाद को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव के हालात बन गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कीर्ति स्तंभ पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन
Clash between two communities in cow slaughter dispute, Kirti Stambh square converted into camp
कीर्ति स्तंभ पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार की रात तनाव के हालात बन गए। गोकशी को लेकर उपजे विवाद में दो समुदाय एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच करीब एक  घंटे तक नारेबाजी होती रही और  मामला बिगड़ने लगा, जिसकी  सूचना एसपी राकेश कुमार सिंह तक पहुंची, जिसके बाद एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह और एसडीएम गगन बिसेन मौके पर पहुंचे। कीर्ति स्तंभ चौराहा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत और दमोह देहात टीआई सत्येंद्र सिंह राजपूत ने दोनों पक्षों की बातें सुनी उसके बाद उन्हें अलग-अलग किया। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद एफआईआर के लिए आवेदन मंजूर किया। देर रात पुलिस आरोपी को पकड़ने गई तो मंडी में पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

 
मामला रात आठ बजे स्टेशन चौराहा के पास का है। स्थानीय निवासी राकेश तिवारी,  मनोज रजक और आकाश रैकवार ने दो लोगों को गाय का बछड़ा ले जाते हुए देखा और उन्होंने विरोध किया। स्टेशन चौराहा पर तीनों के साथ मारपीट की गई। वे थाने आकर इस मामले की सूचना देने पहुंचे थे, तभी  दूसरे पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने हंगामा चालू कर दिया।  इस बीच पुलिस ने  उन्हें  बाहर किया। लेकिन बाहर निकलने के बाद कीर्ति स्तंभ चौराहा  पर दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए और आमने-सामने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।  जिससे हालात और बिगड़ने लगे। तनाव की स्थिति देखकर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सुना, जिसके बाद हालात काबू में आए। 
विज्ञापन


हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया बुधवार रात स्टेशन चौराहा के समीप कुछ लोगों द्वारा गोवंश को उठाया जा रहा था और जब उनके द्वारा उन्हें रोका गया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए।  इसके बाद जब संगठन कार्यकर्ता मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों समुदाय की भारी भीड़ के बीच नारेबाजी शुरू हो गई और करीब 45 मिनट तक कीर्ति स्तंभ क्षेत्र में जमकर नारेबाजी के साथ तनाव के हालात बने रहे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करते हुए मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संबंध में एडिशनल एसपी  शिव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, अभी मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। उधर हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक विक्की गुप्ता ने बताया कि शहर में कुछ दिनों से गोकशी के मामले सामने आ रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस मामले में पुलिस ने कसाई मंडी से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed