फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   City Qazi said cameras should be installed on mosques: Rameshwar Sharma's appeal to Narottam to be connected to CCTV police monitoring system

शहर काजी बोले मस्जिदों पर लगाएं कैमरे: रामेश्वर शर्मा की नरोत्तम से अपील CCTV पुलिस मॉनीटरिंग सिस्टम से जोड़ें

Wed, 13 Apr 2022 05:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Apr 2022 05:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में खरगोन और सेंधवा में रामनवमी के जुलूस पर पथराव और उसके बाद सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे है। भोपाल शहर काजी और उलेमाओं ने मस्जिदों पर कैमरे लगाने की बात कही है। वहीं, पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से पुलिस के मॉनीटरिंग सिस्टम से सीसीटीवी जोड़ने की अपील की है।

विज्ञापन
City Qazi said cameras should be installed on mosques: Rameshwar Sharma's appeal to Narottam to be connected to CCTV police monitoring system
रामेश्वर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में खरगोन और सेंधवा में रामनवमी के जुलूस पर पथराव और उसके बाद सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भोपाल शहर काजी और उलेमाओं ने मस्जिदों पर कैमरे लगाने की बात कही है। इस पर पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से पुलिस के मॉनीटरिंग सिस्टम से सीसीटीवी जोड़ने की अपील की है।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को शहर काजी के मस्जिदों पर कैमरे लगाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है। यदि किसी के कदम से भ्रम दूर होता है और परस्पर विश्वास बढ़ता है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए। इस पर पूर्व प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मेरा गृहमंत्री से आग्रह है कि सीसीटीवी कैमरों को भोपाल पुलिस के भोपाल आई से जोड़े जाने के निर्देश जारी करने की कृपा करें। भोपाल काजी साहब का यह निर्णय स्वागत योग्य है। पूरे मध्य प्रदेश में लागू होना चाहिए।
विज्ञापन

 
बता दें शहर काजी और उलेमाओं ने मंगलवार को भोपाल के डीजीपी सुधीर सक्सेना से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने लोगों से शहर की सभी मस्जिदों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा, जिससे मौका पड़ने पर सच सामने लाना आसान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed