फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   City Qazi's meeting with the Home Minister: Bajrang Dal and Hindu organization Itwara - warning to take out procession from Budhwara

भोपाल शहर काजी की गृहमंत्री से मुलाकात: हनुमान जयंती पर हिंदू संगठनों की जुलूस निकालने की चेतावनी, पुलिस भी तैयार

Thu, 14 Apr 2022 02:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 14 Apr 2022 02:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के खरगोन-सेंधवा की घटना और उसके बाद सरकार की कार्रवाई को लेकर शहर काजी और उलेमाओं ने डीजीपी के बाद बुधवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की। शहर काजी ने सरकार की कार्रवाई को एक तरफा बताया। उन्होंने दूसरे वर्ग के दोषियों पर भी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
City Qazi's meeting with the Home Minister: Bajrang Dal and Hindu organization Itwara - warning to take out procession from Budhwara
शहर काजी ने गृहमंत्री से खरगोन की घटना पर मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन-सेंधवा की घटना और उसके बाद सरकार की कार्रवाई को लेकर शहर काजी और उलेमाओं ने डीजीपी के बाद बुधवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की। शहर काजी ने सरकार की कार्रवाई को एक तरफा बताया। उन्होंने दूसरे वर्ग के दोषियों पर भी कार्रवाई की मांग की।  
विज्ञापन


काजी ए शहर सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर कहा कि मुस्लिम समाज के विरुद्ध एक तरफा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भोपाल में शाहिद कबाड़ी का मकान तोड़ना, ग्राम खमरिया में मुस्लिम समाज के घर-दुकानें तोड़ना और वर्तमान में खरगोन-सेंधवा में एक तरफा कार्रवाई कर घर और दुकानें तोड़ना उदाहरण है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
सैय्यद मुश्ताक अली नदवी के साथ शहर मुफ्ती मोहम्मद अबुल कलाम कासमी, नायब शहर काजी सैय्यद बाबर मौजूद थे। उन्होंने गृहमंत्री को बताया कि हिंदू संगठनों ने 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर जुलूस निकालने का ऐलान किया है और सोशल मीडिया के माध्यम से एक वर्ग विशेष के विरुद्ध टिप्पणी की जा रही है। जुलूस को इतवारा और बुधवारा से निकालने की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महिना चल रहा है और यह इलाके संकरे और संवेदनशील हैं। जिससे वर्ग विशेष में भय एवं बेचैनी का माहौल बना हुआ है।



 
उलेमाओं ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से वर्ग विशेष के खिलाफ कार्रवाई को कानूनी और मानवीय आधार पर गलत बताया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की जुर्म की सजा उसका मकान और दुकान तोड़ कर उसके माता-पिता और मासूम बच्चों और बीवी को नहीं दी जा सकता। इस एक तरफा कार्रवाई को रोकने के निर्देश देने की कृपा करें। उन्होंने दूसरे वर्ग के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की।

इस बीच, भोपाल के डीसीपी रियाज इकबाल ने कहा कि हनुमान जयंती के जुलूस पर भोपाल कड़ा पहरा रहेगा। धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर हनुमान जयंती के जुलूस को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने को लेकर दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 108 के तहत प्रमोद और इमरान नाम के युवकों को पकड़ा है। ऐसे ही भड़काऊ पोस्ट करने वाले 10-15 और लोगों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही उन पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed