फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Electoral Officer honored Kodu Yadav and Jigia Yadav on the occasion of Vriddhajan Day in Umaria

Umaria: वृद्धजन दिवस के मौके पर कोदू यादव और झीगीया यादव को किया गया सम्मानित; मतदान में हिस्सा लेने की अपील

Sun, 01 Oct 2023 07:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Oct 2023 07:29 PM IST
सार

Umaria News: कोदू यादव और झीगिया यादव ने बताया कि वे विधानसभा निर्वाचन हो या लोक सभा निर्वाचन सभी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसके साथ ही गांव वालों को भी प्रेरित करते हैं कि मतदान जरूर करें। मतदान करना हमारी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Chief Electoral Officer honored Kodu Yadav and Jigia Yadav on the occasion of Vriddhajan Day in Umaria
उमरिया में बुजुर्ग मतदाताओं का किया गया सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा एक अक्टूबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर प्रदेश के 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाता गणों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। इसी सिलसिले में कलेक्टर सभागार में मतदान केंद्र 102 भरौला के मतदाता कोदू यादव (89), झीगिंया यादव (87) का सम्मान अपर कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवगोविंद सिंह मरकाम द्वारा किया गया।

विज्ञापन


कोदू यादव और झीगिया यादव ने बताया कि वे विधानसभा निर्वाचन हो या लोक सभा निर्वाचन सभी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसके साथ ही गांव वालों को भी प्रेरित करते हैं कि मतदान जरूर करें। मतदान करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक संख्या में बढ़कर हिस्सा लेते हुए मतदान करें।
विज्ञापन


इस अवसर पर तहसीलदार बांधवगढ सतीश सोनी, निर्वाचन सुपरवाईजर हरिशंकर झारिया, विनय खरे सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed