फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young man returned home after playing football, got heart attack, died at the age of 22

Chhindwara News: चांदामेटा में फुटबॉल खेलकर घर लौटे युवक को आया हार्ट अटैक, 22 साल की उम्र में हुई मौत

Sun, 10 Nov 2024 11:14 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 11:14 PM IST
सार

चांदामेटा के 22 वर्षीय युवक जैनुल आबेदिन की फुटबॉल खेलकर लौटने के बाद अचानक अटैक से मौत हो गई। घर लौटते ही उसने सीने में दर्द की शिकायत की, पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। कम उम्र में अटैक से मौत के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Young man returned home after playing football, got heart attack, died at the age of 22
मृतक

विस्तार

चांदामेटा के पंकज स्टेडियम से फुटबॉल खेलकर घर लौटे 22 वर्षीय युवक जैनुल आबेदिन की अचानक अटैक आने से मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे उसे परासिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चांदामेटा के वार्ड क्रमांक 8 का निवासी था और उसकी नूडल्स व अन्य खाद्य सामग्री की थोक दुकान चांदामेटा के एटीएम के पास स्थित थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जैनुल शनिवार रात एक दोस्त की शादी में गया था और अगली सुबह फुटबॉल खेलने के लिए पंकज स्टेडियम पहुंचा। खेल खत्म कर जब वह घर लौटा, तो उसने अपनी मां से सीने में दर्द की शिकायत की। इससे पहले कि उसे अस्पताल ले जाया जा सकता, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसे तत्काल परासिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


कम उम्र में अटैक आने के ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले भी पेंचवेली मैदान में फिजिकल ट्रेनिंग की प्रैक्टिस के दौरान 22 साल के एक अन्य युवक को अटैक आया था और उसकी भी मैदान पर ही मौत हो गई थी। जैनुल की असमय मृत्यु से उसके परिजन और दोस्तों में शोक की लहर है। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। जैनुल एक होनहार युवक था, और फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी भी था। उसकी असामयिक मृत्यु से उसके साथी और पड़ोसी भी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदामेटा में लगातार हो रहे ऐसे मामलों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। चिकित्सकों के अनुसार, युवाओं में बढ़ते अटैक के मामले किसी भी अनदेखी स्वास्थ्य समस्या या अनियमित जीवनशैली का परिणाम हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed