फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Names of Sheshrao, Garima and Nitin sent for BJP District President

Chhindwara News: भाजपा जिला अध्यक्ष की कभी भी हो सकती है घोषणा, दिल्ली भेजे गए ये तीन नाम, इनके बारे में जानें

Sat, 04 Jan 2025 10:04 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2025 10:04 PM IST
सार

छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए शेषराव यादव, गरिमा दामोदर और नितिन तिवारी के नामों का पैनल दिल्ली भेजा गया है। पार्टी इनमें से किसी एक नाम पर अंतिम निर्णय लेकर अध्यक्ष की घोषणा करेगी।

विज्ञापन
Chhindwara News: Names of Sheshrao, Garima and Nitin sent for BJP District President
शेषराव, नितिन और गरिमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए तीन नाम का पैनल दिल्ली भेजा गया है, जिसमें तीन में से किसी एक नाम पर पार्टी अपनी अंतिम मुहर लगाकर उसे छिंदवाड़ा भाजपा की कमान सौंप सकती है। दरअसल छिंदवाड़ा से जिन नाम का पैनल भेजा गया है, उसमें वर्तमान अध्यक्ष शेष राव यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष गरिमा दामोदर और नितिन तिवारी के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन तीनों नाम को दिल्ली की पैनल में भेजा गया है। इनमें से किसी एक नाम की घोषणा होनी है। तीनों दावेदारों को लेकर अलग-अलग पदाधिकारी ने रायशुमारी में अपने सुझाव रखते हुए इन नाम को भेजा था, जिसमें अब फैसला होना बाकी है।

विज्ञापन


शेषराव फिर से हो सकते रिपीट
माना जा रहा है कि वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के नाम पर फिर से सहमति बन सकती है। दरअसल यादव के रहते हुए पहली बार छिंदवाड़ा में भाजपा के सांसद बना है। इसका उन्हें फायदा मिल सकता है और वह सीनियर लीडर भी हैं। पार्टी संगठन उन पर विचार कर सकती है।
विज्ञापन


गरिमा को भी मिल सकता है मौका
गरिमा दामोदर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। ऐसे में महिला होने के नाते संगठन बड़ी जवाबदारी दे सकता है। हालांकि सांसद बंटी साहू के करीबी होने का फायदा भी दामोदर को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन तिवारी को पार्टी दे सकती है जवाबदारी
एक नाम नितिन तिवारी का भी लिया जा रहा है। नितिन तिवारी अमरवाड़ा विधानसभा के चुनाव प्रभारी थे। सांसद के विश्वासनीय माने जाने वाले नितिन को पार्टी मौका दे सकती है, क्योंकि इससे पहले भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री भी रह चुके हैं। संगठन का उन्हें नॉलेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed