फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vicious thug arrested for grabbing fees of school students, Gadarwara police take major action

Chhindwara News: स्कूली छात्रों की फीस हड़पने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, गाडरवारा पुलिस की कार्रवाई

Fri, 21 Mar 2025 07:34 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 07:34 AM IST
सार

पकड़ा गया आरोपी कॉलेज के छात्र-छात्राओं से परीक्षा और प्रवेश शुल्क के रूप में पूरी राशि लेता था, लेकिन कॉलेज के खाते में मात्र एक रुपये जमा करता था। इसके बाद वह क्यूआर कोड जनरेट कर छात्रों को भुगतान की फर्जी रसीद दे देता था और शेष राशि हड़प लेता था।

विज्ञापन
Vicious thug arrested for grabbing fees of school students, Gadarwara police take major action
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

विस्तार

स्कूली छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले एक शातिर ठग को गाडरवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वैभव जैन (32 पिता बसंत जैन निवासी शिवाजी वार्ड गाडरवारा क्षेत्र में अरिहंत साइबर कैफे का संचालन करता था। वह छात्रों से परीक्षा और प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रीवा में चने के दाने ने ली दो साल के मासूम की जान, मां के सामने तड़प-तड़पकर हो गई मौत, जानें मामला
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कॉलेज के छात्र-छात्राओं से परीक्षा और प्रवेश शुल्क के रूप में पूरी राशि लेता था, लेकिन कॉलेज के खाते में मात्र एक रुपये जमा करता था। इसके बाद वह क्यूआर कोड जनरेट कर छात्रों को भुगतान की फर्जी रसीद दे देता था और शेष राशि हड़प लेता था। इस तरह उसने अब तक 2,18,049 की ठगी की। ठगी की भनक लगने पर पीजी कॉलेज, गाडरवारा के प्राचार्य अखिलेश जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा, कई अन्य माध्यमों से भी पुलिस को इस धोखाधड़ी की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गला घोंटा, पत्थर से सिर कुचला, फिर गड्ढे में दबाया, ग्वालियर में 12 साल की मासूम 'कातिल' का कांड दहला देगा

सूचना मिलते ही गाडरवारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी वैभव जैन के खिलाफ अपराध क्रमांक 342/25 के तहत धारा 318(3), 336(3), 338 बीएनएस में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। इस दौरान जो भी सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed