फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two youths drowned while fishing, one rescued, search continues

Chhindwara News: मछली पकड़ने गए युवकों की नाव नदी में पलटी, एक युवक लापता, दूसरा तैरकर बाहर आया

Sat, 03 Aug 2024 04:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2024 04:08 PM IST
सार

टीआई दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि माचागोरा निवासी दो युवक पेंच नदी में मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान नाव पलट गई और दोनों उसमें डूब गए। एक पानी में तैरकर बाहर आ गया, जबकि दूसरा लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Two youths drowned while fishing, one rescued, search continues
मौके पर तैनात एसडीआरएफ की टीम

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के चौरई के माचागोरा पेंच नदी में शुक्रवार को एक युवक पानी में डूब गया। युवक अपने दोस्त के साथ नदी में मछली पकड़ने गया था। पानी का बहाव अधिक होने से नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। नाव में सवार दोनों युवक पानी में गए। एक युवक पानी में बह गया और दूसरा तैरकर बाहर आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


टीआई दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि माचागोरा निवासी 38 वर्षीय गुरुप्रसाद वर्मा और 28 वर्षीय कमलेश कहार शुक्रवार को माचागोरा से लगी पेंच नदी में मछली पकड़ने गया था। माचागोरा डेम के चार गेट खुलने से नदी में पानी का बहाव काफी तेज है।
विज्ञापन


नाव में सवार युवक मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान नाव पलट गई। पानी के तेज बहाव में माचागोरा निवासी गुरुप्रसाद बह गया, जबकि उसका साथी कमलेश तैरकर पानी से बाहर आ गया था। कमलेश की सूचना पर पुलिस और होम गार्ड की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची थी। रेस्क्यू टीम युवक की तलाश कर रही है। पानी का बहाव अधिक होने संभावना जताई जा रही है कि युवक बहकर काफी दूर चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed