फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two minors jump off a moving train in Pandurna, a young woman: Mother was not nervous, all hospitalized...*

Pandhurna: पांढुर्णा में चलती ट्रेन से कूदे दो नाबालिग और एक युवती, मां को साथ नहीं देखकर घबरा गए थे

Thu, 10 Oct 2024 08:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांढुर्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांढुर्ना Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 08:25 AM IST
विज्ञापन
Two minors jump off a moving train in Pandurna, a young woman: Mother was not nervous, all hospitalized...*
हादसे का शिकार बालिका
पांढुर्णा रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह चलती ट्रेन से दो नाबालिग बालिकाएं और एक युवती कूद गई। घटना में तीनों को गंभीर चोट आई है। इसके बाद घायलों को जन सहयोग से पांढुर्णा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह 8 बजे की है। घायलों में दुर्गा (24) पति दीपक अमझिरे, उसकी 13 और 15 साल की बेटियां भी शामिल हैं। सभी घायल सावरगांव की रहने वाले हैं। घायल दुर्गा की मां रीना अमझिरे ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार के यहां नागपुर जा रहे थे। पांढुर्णा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंच गई थी, लेकिन टिकट काउंटर पर भीड़ रहने के कारण टिकट निकालने में देरी हाे गई। इस बीच, तीनों ट्रेन में सवार हो गए और ट्रेन रवाना हो गई।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों को ट्रेन में नहीं देख कर घबरा गए
घायल रीना अमझीरे ने बताया कि जब उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को ट्रेन में नहीं देखा, तो वे चलती ट्रेन से नीचे कूद गए। पांढुर्णा पुलिस थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक नितेश रघुवंशी ने तीनों घायलों के बयान दर्ज किए। बयान में तीनों ने चलती ट्रेन से नीचे कूदने की बात पुलिस को बताई। इस मामले में थाना प्रभारी अजय मरकाम ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed