फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara 2 people died within 7 hours in Pandhurna young woman consumed poison and laborer died chest pain

Chhindwara: पांढुर्णा में 7 घंटे के भीतर 2 लोगों की मौत, युवती ने जहर खाया तो मजदूर की सीने में दर्द से गई जान

Tue, 18 Mar 2025 10:10 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 10:10 PM IST
सार

पांढुर्णा में सात घंटे के भीतर दो लोगों की मौत हुई है। पहले तो युवती ने जहर खाया और फिर मजदूर की सीने में दर्द से जान चली गई।

विज्ञापन
Chhindwara 2 people died within 7 hours in Pandhurna young woman consumed poison and laborer died chest pain
पांढुर्णा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के पांढुर्णा शहर में मंगलवार को सात घंटे के अंतराल में दो अलग-अलग मौतों की घटनाएं सामने आईं। पहली घटना में टेमनीसाहनी गांव की 19 वर्षीय युवती मेघा सलामे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, दूसरी घटना में तिलक वार्ड के 35 वर्षीय मजदूर नंदलाल मारूती विरघडे की सीने में दर्द के कारण मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मेघा सलामे मंगलवार को घर में अकेली थी। उसके परिजन खेत पर गए थे और उन्होंने उसे खाना बनाकर लाने के लिए कहा था। जब परिजन दोपहर 12 बजे घर लौटे तो उन्होंने देखा कि मेघा ने जहर खा लिया है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को आत्महत्या के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि मेघा ने 10वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और परिवार के साथ खेत में काम करती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बैठक में महापौर सदस्यों ने निकाली भड़ास, बोले- अफसर हमारी नहीं सुनते
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर की सीने में दर्द से मौत
वहीं, दूसरी घटना तिलक वार्ड में हुई, जहां 35 वर्षीय नंदलाल विरघडे की अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नंदलाल भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद उसके गांव मोरडोंगरी भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: ड्यूटी पर तैनात ASI को आया हार्टअटैक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, उचित इलाज न मिलने का आरोप

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

जांच अधिकारी प्रकाश रघुवंशी ने बताया कि दोनों मामलों में परिजनों की शिकायत के आधार पर शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed