फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Traffic to change for GaneshotsavTraffic diverted to idol market in Chhindwara

Chhindwara: गणेशोत्सव को लेकर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, छिंदवाड़ा में मूर्ति बाजार को लेकर यातायात डायवर्ट

Thu, 05 Sep 2024 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
Traffic to change for GaneshotsavTraffic diverted to idol market in Chhindwara
छिंदवाड़ा में यातायात डायवर्ट कर दिया गया
छिंदवाड़ा में गणेशोत्सव की भीड़ को मद्देनजर रखते हुए यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। 
विज्ञापन


छिंदवाड़ा में गणेशोत्सव पर्व के दौरान स्थानीय बुधवारी बाजार, मटका बाजार एवं कुम्हारी मोहल्ला गणेश मूर्ति बाजार से श्रद्धालुगणो द्वारा स्थानीय बाजार से गणेश मूर्ति क्रय की जाएगी। इस दौरान बाजार मे श्रद्धालुगण अपने दोपहिया, चौपहिया एवं भारी वाहनो से गणेश मूर्तियों का परिवहन करेंगे। सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षित मूर्ति परिवहन हेतु यातायात व्यवस्था बनायी गई है।

नो एंट्री के लिए बनाई गई व्यवस्था
पुलिस विभाग में 6, 7 और 8 सितंबर के लिए भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 12 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के भारी वाहनों (अनुमति / गैरअनुमति प्राप्त वाहनों) को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शासकीय कार्यों/अत्यावश्यक सेवाओं में लगे वाहन थाना प्रभारी यातायात छिंदवाड़ा से पूर्व अनुमति प्राप्त कर निर्धारित मार्ग से आवागमन करेंगे।
विज्ञापन


पार्किंग व्यवस्था
1. दशहरा मैदान (पोला ग्राउंड) पार्किंग हल्के/मध्यम / भारी मालवाहक वाहनो की पार्किंग दशहरा मैदान मे निर्धारित की गई है। इस स्थान पर मूर्ति लेने आने वाले वाहन पार्क होंगे तथा मूर्ति तैयार होने पर राजपाल चौक होते हुए मूर्ति बाजार/छापाखाना तक वाहन मूर्ति परिवहन हेतु जाएंगे तथा मूर्ति लेकर बड़े वाहन छापाखाना, पुराना साहू ज्वेलर्स मालवी पार्क तिराहा, शारदा चौक तिराहा - खिरका मोहल्ला चौराहा - पावर हाउस तिराहा दुर्गा चौक मार्ग का उपयोग कर गंतव्य स्थल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. पालिका बाजार बेसमेंट पार्किंग फव्वारा चौक एवं मटका बाजार मे गणेश प्रतिमा लेने आने वाले दोपहिया वाहनो की पार्किंग पालिका बाजार बेसमेंट पार्किंग में की जाएगी।

डायवर्सन
6 और 7 सितंबर के दौरान गणेश मूर्ति परिवहन हेतु आवश्यकता अनुसार डायवर्सन व्यवस्था रहेगी।
1. हल्के/मध्यम / मालवाहक वाहन पोलाग्राउंड से राजपाल चौक मिश्रा कॉलोनी, अग्रेजी शराब दुकान चौराहा - मालवी पार्क तिराहा शारदा चौक तिराहा खिरका मोहल्ला चौराहा पावर हाउस तिराहा- दुर्गा चौक से गंतव्य स्थल पर पहुंचेंगे।
2. हल्के/मध्यम / मालवाहक वाहन पोलाग्राउंड से राजपाल चौक छापाखाना - पुराना साहू ज्वेलर्स मालवी पार्क तिराहा - शारदा चौक तिराहा खिरका मोहल्ला चौराहा पावर हाउस तिराहा दुर्गा चौक से गंतव्य स्थल।
3. दो पहिया वाहन फव्वारा चौक गोलगंज छोटी बाजार की ओर या पहाड़े मेडीकल तिराहा छापाखाना चौराहा से नेशनल रेडियोज की ओर तथा पुराना साहू ज्वेलर्स मालवी पार्क तिराहासे गंतव्य स्थल की ओर जाएंगे।

वाहन प्रवेश निषेध व्यवस्था
1. अनगड़ हनुमान मंदिर से मटका बाजार की ओरदो पहिया / चार पहिया वाहनो का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
2. पहाड़े मेडीकल से मटका बाजार की ओर, बनारसी स्वीट्स बुधवारी बाजार तिराहा से मटका बाजार की ओर, छापाखाना से मटका बाजार की ओर वाहनो का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

3. बड़ी माता मंदिर से फव्वारा चौक की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
4. शारदा चौक से राजपाल चौक की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
5. राजपाल चौक से पोला ग्राउंड की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा
6. पालिका बाजार पार्किंग से बुधवारी बाजार की ओर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
7. फव्वारा चौक पालिका बाजार चौराहा से बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार तीन एवं चार पहिया वाहनो का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।

एंबुलेंस / फायरब्रिगेड वाहन हेतु विशेष रूट व्यवस्था रहेगी
एंबुलेंस / फायरब्रिगेड वाहनो को आवश्यक परिस्थितियो को छोड़कर मुख्य मार्ग से बिना किसी अवरोध के गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। अतिआवश्यक परिस्थितियो में मरीज को अस्पताल पहुंचाने हेतु पूर्व सूचना पर ग्रीन कॉरिडोर निर्मित कर एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचाया जाएगा, इस हेतु मोबाईल नंबर 7000549056 एवं लेड लाईन नंबर 07162 244011 पर एवं थाना यातायात छिंदवाड़ा में संपर्क स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed